कोडरमा के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हुड़दंगियों और शराबियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
कोडरमा में पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से जश्न मनाने की अपील की गई है.

Published : December 31, 2025 at 8:54 PM IST
|Updated : December 31, 2025 at 9:04 PM IST
कोडरमा: जिले के तिलैया डैम समेत अन्य पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है. साल 2025 की विदाई और नए साल के स्वागत के जश्न को लेकर जिले के तमाम पर्यटन स्थल पर्यटक और सैलानियों से गुलजार होने लगे हैं. वहीं पिकनिक स्पॉट पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने भी फूल प्रूफ प्लान तैयार किए हैं
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
सैर सपाटे के साथ-साथ लोग पिकनिक मनाने और घूमने-फिरने के लिए कोडरमा पहुंच रहे हैं. जिले के तमाम पिकनिक स्पॉट पर आज और कल सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पिकनिक स्पॉट के आसपास चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल तैनात रहेंगे. इसके साथ ही पिकनिक स्पॉट जाने वाले रास्तों में जगह-जगह चेकिंग पॉइंट भी बनाए गए हैं, जहां शराब और मादक पदार्थों की गहन जांच की जाएगी.
गोताखोरों की विशेष टीम तैनात
इसके अलावे सादे लिबास में पुलिस पिकनिक स्पॉट पर भ्रमनशील रहेगी, ताकि हर तरह की गतिविधि पर नजर रखी जा सके. तिलैया डैम और पंचखेरो डैम पहुचने वाले पर्यटकों के लिए गोताखोरों की विशेष टीम को तैनात की गई है. इसके अलावे बिना लाइफ जैकेट किसी को बोटिंग की अनुमति नहीं दी जा रही है. जिले के उपायुक्त ऋतुराज और एसपी अनुदीप सिंह ने जिले वासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से नए साल का जश्न और पिकनिक मनाने की अपील की है.
ये भी पढ़ेंः
सैलानियों को खूब भाता है देवघर का ये टूरिस्ट स्पॉट, नए साल से पहले लोगों की उमड़ने लगी भीड़
तापा पहाड़ी का नेचुरल पार्क, यहां डेवलप हो रहा है सनसेट पॉइंट, पहुंचने लगे हैं बड़ी संख्या में पर्यटक
लोगों का मन मोह रहा लोहरदगा का धरधरिया जलप्रपात, नए साल पर पिकनिक मनाने पहुंच रहे पर्यटक

