ETV Bharat / state

कवर्धा में सड़क पर गुंडागर्दी करना बदमाशों को पड़ा भारी, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

पकड़े गए बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला और बदमाशों को सख्त संदेश दिया.

STREET HOOLIGANISM IN KAWARDHA
नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 9:43 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: शहर के भीड़ भाड़ वाले बस स्टैंड परिसर में 30 दिसंबर को मारपीट की घटना हुई थी. मारपीट के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था. पुलिस ने अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है.

पकड़े गए लोगों का पुलिस ने निकाला जुलूस

मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है. पकड़े गए बदमाशों का पुलिस ने जुलूस भी निकाला. पुलिस ने सख्त चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा तो उसके साथ सख्ती बरती जाएगी. पकड़े गए लोगों पर सार्वजनिक जगह पर गुंडागर्दी करने का आरोप है.

नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार (ETV Bharat)

आरोपी बस स्टैंड में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, अश्लील गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी दे रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 119, 296, 115(2), 315(3) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है: कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी

पीड़ित से जबरन की मारपीट, पैसे लूटने की कोशिश

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित सुदर्शन चंद्रवंशी बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय गया हुआ था. इसी दौरान एक बदमाश ने उसकी जेब से पैसे लूटने का प्रयास किया. जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर सुदर्शन चंद्रवंशी पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने वीडियो को जांच के संज्ञान में लिया.

STREET HOOLIGANISM IN KAWARDHA
नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार (ETV Bharat)

वायरल वीडियो के आधार पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को थाने ले जाया गया, जहां पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की. बुधवार को एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में यशवंत मरावी (23 वर्ष) एवं शिवकुमार मरावी (21 वर्ष), दोनों निवासी रेवाबांद पारा, शामिल हैं.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों का खुलासा, 'कोरोना वैक्सीन का विरोध कर रहे हैं नक्सली'

अबूझमाड़ में लाल आतंक का सरेंडर, पुनर्वास नीति के तहत नक्सली बुधराम ने डाले हथियार - Naxalite surrender

अबूझमाड़ में नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, शालूराम को बताया पुलिस का खबरी - Naxalites killed villager