ETV Bharat / state

बिहार में वंदे भारत पर पथराव, रील्स बनाने के चक्कर में बुरे फंसे तीन किशोर

मुजफ्फरपुर में रील्स बनाने के चक्कर में तीन किशोरों ने वंदे भारत ट्रेन में पथराव किया. अचानक पथराव की घटना से यात्री दहशत में थे.

Stone pelting on Vande Bharat
वंदे भारत पर पथराव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 24, 2025 at 1:36 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में देश की अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गंभीर घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में तीन किशोरों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए. हालांकि आरपीएफ और ट्रेन में तैनात स्कॉर्ट पार्टी की सतर्कता से तीनों किशोरों को मौके से ही पकड़ लिया गया.

वंदे भारत पर पथराव: घटना मंगलवार सुबह मुजफ्फरपुर–मोतिहारी रेलखंड की है. गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 26502 जब काटी थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, उसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े तीन किशोरों ने अचानक ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.

वंदे भारत पर पथराव: (ETV Bharat)

रील्स बनाने के लिए पत्थरबाजी: बताया जा रहा है कि किशोर इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के लिए रील तैयार कर रहे थे. पत्थरबाजी के दौरान इंजन से लेकर पीछे की बोगियों तक कई पत्थर फेंके गए, जिससे ट्रेन के C-1, C-4 और E-1 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.

यात्रियों में दहशत: तेज आवाज और अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. इसी दौरान ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी की नजर रेलवे लाइन के पास मौजूद तीनों किशोरों पर पड़ी.

Stone pelting on Vande Bharat
मुजफ्फरपुर में ट्रेन पर पथराव (ETV Bharat)

तीन किशोरों को पकड़ा गया: तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर को दी गई. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम बाइक से मौके पर पहुंची और तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है. रेल एसपी विनिता कुमारी ने बताया कि 23 दिसंबर को वंदे भारत 26502 यह ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर कि तरफ आ रही थी. आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन पर पत्थर मारा गया है.

"जब जांच की गई तो वहां पर बच्चे खेलते हुए पाए गए. जब उनसे पूछताछ की गई तो उनमें से तीन बच्चो ने स्वीकार किया खेलने के क्रम में निशान शो करने के लिए ट्रेन पर पत्थर फेंके थे. तीनों की उम्र 15 साल से कम है. पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. घटना में C-1, C-4 और E-1 कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं."- विनिता कुमारी,रेल एसपी

Stone pelting on Vande Bharat
रेल एसपी विनिता कुमारी (ETV Bharat)

रेल प्रशासन की चेतावनी: फिलहाल किसी साजिश या षड्यंत्र की पुष्टि नहीं हुई है. रेल प्रशासन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें

बिहार में वंदे भारत से कटकर तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, रफ्तार में थी ट्रेन, तभी धड़ाधड़ बरसने लगे पत्थर

बेतिया में वंदेभारत एक्सप्रेस की दो बोगियों पर पथराव, चकनाचूर हुए शीशे, बाल-बाल बचे यात्री

बिहार में वंदे भारत पर फिर पथराव, CCTV देख सभी हैरान