ETV Bharat / state

बिहार में जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, आरोपी को RPF ने दबोचा

गया में जम्मू तवी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले मोहम्मद आरिफ को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. यात्री द्वारा कुछ कहने पर पथराव किया गया.

Stone pelting on train in Bihar
जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 9, 2026 at 5:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया जी में जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन पर रोड़ेबाजी की घटना घटी है. हालांकि, रोड़ेबाजी की घटना करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई है. गिरफ्तार युवक मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन से आरपीएफ की टीम ने पूछताछ की है.

जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव: जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 13152 डाउन जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पत्थर मारने की घटना घटित हुई. जम्मू तवी -कोलकाता एक्सप्रेस पर कई पत्थर चलाए गए. इस घटना को लेकर आरपीएफ की विशेष टीम गठित की गई. यह घटना गया यार्ड में किलोमीटर संख्या 471/20 पर घटित हुई थी. मामले को लेकर इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया.

वीडियो के आधार पर अभियुक्त चिह्नित: वहीं, इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में दिख रहा है, कि युवक किस तरह से जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंक रहा है. वीडियो के आधार पर आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया.

आरपीएफ की कार्रवाई में इस घटना में संलिप्त अभियुक्त मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गया के चाकन्द थाना अंतर्गत चाकन्द बाजार का रहने वाला है. यह मूल रूप से चंदौती थाना अंतर्गत कटारी इस्लामगंज मस्जिद का निवासी है. पुलिस ने गिरफ्तार मो. आरिफ से पूछताछ की है.

आरोपी को भेजा गया जेल: वहीं, घटना के बाद गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद आरिफ ने आरपीएफ को बताया कि उसे गुस्सा आ गया था. इसलिए उसने ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना की. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार वीडियो में सिर्फ एक ही युवक के द्वारा जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना की गई थी. अग्रतर करवाई जा रही है.

"ट्रेन नंबर 13152 डाउन जम्मू तवी- कोलकाता एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना की गई थी. यह घटना गया यार्ड में किलोमीटर संख्या 471/20 पर घटित हुई थी. इस मामले को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया था. इस घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है. गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद आरिफ को जेल भेजा जा रहा है."- बनारसी यादव, निरीक्षक, आरपीएफ गया

ये भी पढ़ें

बेतिया में वंदेभारत एक्सप्रेस की दो बोगियों पर पथराव, चकनाचूर हुए शीशे, बाल-बाल बचे यात्री

बिहार में फिर हुआ वंदे भारत पर पथराव, ट्रेन का शीशा टूटने से यात्रियों में दहशत

'देश की शान' वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, जानें कब-कब टूटे कोच के शीशे - Stone Pelting on Vande Bharat Train