ETV Bharat / state

नूंह में फिर पत्थरबाजी, लकड़ी का अलाव जलाने को लेकर दो गुटों में विवाद, 6 लोग घायल

Dispute between two groups in Nuh: नूंह में एक फिर से पत्थरबाजी हुई. दो पड़ोसियों के बीच लकड़ी का अलाव जलाने पर झगड़ा हो गया.

Dispute between two groups in Nuh
Dispute between two groups in Nuh (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 10, 2026 at 3:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: हरियाणा के नूंह में एक फिर से पत्थरबाजी हुई. वार्ड नंबर 15 में दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया. जिसके बाद एक ने दूसरे के ऊपर घर की छत से पत्थर फेंके. इस पत्थरबाजी में आसपास के रहने वाले लोगों को चोट आई है. सूचना मिलने पर फिरोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.
बताया जा रहा है कि सर्दी से बचने के लिए लकड़ी का अलाव जलाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था.

नूंह में दो गुटों में विवाद: विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे के ऊपर घर की छत से पत्थर बरसाए. झगड़े को देख भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. जिनमें से कुछ पत्थर लगने से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के करीब पांच लोगों को अपने साथ ले गई. सुरक्षा व्यवस्था लेकर कुछ समय के लिए पुलिस के जवानों को वहां लगाया गया.

नूंह में फिर पत्थरबाजी, लकड़ी का अलाव जलाने को लेकर दो गुटों में विवाद (Etv Bharat)

लकड़ी के अलाव को लेकर हुआ झगड़ा: स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के 2 बजे तक यहां दुकान खुली रहती है. जो लड़ाई की एक बड़ी वजह है. देर रात दुकान खुले होने के चलते यहां लोग यहां सर्दी से बचने के लिए आग जलाने की योजना बना रहे थे. तभी लकड़ी के अलाव को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गआ. फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है.

नूंह पुलिस जांच में जुटी: सिटी थाना प्रबंधक जगबीर सिंह ने कहा कि पुलिस को इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है. मौके पर पुलिस गई. कुछ लोगों को मौके से पकड़ कर लाई थी. शाम तक का समय दोनों पक्षों की ओर से मांगा गया है. रात्रि के समय वार्ड नंबर 15 गस्त को बढ़ाया जाएगा. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट बॉल को लेकर 'जंग का मैदान' बना नूंह, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में दो गुटों के बीच विवाद, एक दूसरे पर बरसाए पत्थर, बच्चों समेत दर्जनभर लोग घायल