ETV Bharat / state

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध धंधा, STF ने किया पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का धंधा किया जा रहा है.

Etv Bharat
STF ने किया पर्दाफाश (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 3, 2026 at 1:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई की अंजाम दिया. संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के धंधे का भड़ाफोड़ किया. पुलिस टीम को मेडिकल स्वामी के कब्जे से करीब 10000 प्रतिबन्धित नशीली गोलियों व कफ सीरप की बरामदगी हुई.

उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने इस मामले के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अवैध नशे के मुक्त कराने के लिए पुलिस को निर्देशित किया था. इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है.

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विवेक कुमार के नेतृत्व में दो फरवरी को उधम सिंह नगर जिले के कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया. इस दौरान औषधि निरीक्षक (Drug Inspector) और स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद रही.

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियों और कफ सीरप की बरामदगी हुई. इस मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक 53 साल के राजकुमार को भी गिरफ्तार किया. राजकुमार गदरपुर के ही रहने वाले है.

एसटीएफ ने बताया कि मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेबलेट और 51 प्रतिबन्धित Codeine कफ सीरप बरामद किये गये. व्यवसायिक मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी होने पर अभियुक्त के खिलाफ थाना गदरपुर पर NDPS Act की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वो नशे से दूर रहे है और यदि उन्हें नशा तस्करों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना पास के पुलिस स्टेशन या फिर एसटीएफ/ANTF को इन नंबरों 0135-2656202, 9412029536 पर दे सकते है. एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत आगे भी इसी प्रकार प्रतिबन्धित नशीली दवाओं के सम्बन्ध मे अभियान चलाकर कार्रवाई करती रहेगी.

पढ़ें---