ETV Bharat / state

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटे की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी. दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Stepmother kills her son
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 11, 2026 at 7:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

साहिबगंज: जिले के बरहड़वा थाना इलाके के रतनपुर के रहने वाले 15 साल के आयुष साहा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. आयुष की हत्या उसकी सौतेली मां मीनू देवी ने अपने प्रेमी रोहित साहा के साथ मिलकर की थी. हत्या के बाद लाश को घर के पीछे तालाब में फेंक दिया गया था. रोहित साहा महिला का भांजा भी है और धर्मपुर का रहने वाला है. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतक किशोर के पिता घटना वाले दिन 8 फरवरी को घर पर नहीं थे.

बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मीनू देवी का अपने भांजे रोहित साहा के साथ अवैध संबंध था. 7 फरवरी को महिला का पति हेमंत साहा किसी काम से बाहर गया हुआ था. जिसके बाद महिला ने रोहित साहा को अपने घर बुलाया. दोनों घर के पीछे आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी महिला के बेटे आयुष साहा ने देख लिया.

जानकारी देते एसडीपीओ (Etv Bharat)

घटना के बारे में परिवार के दूसरे लोगों को पता न चले, इसलिए दोनों ने आयुष के गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के पीछे तालाब जैसे गड्ढे के किनारे रख दिया. जब पिता घर पहुंचा तो उसने अपने बेटे को ढूंढना शुरू किया. काफी ढूंढने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने जब खोजबीन और पूछताछ शुरू की तो आरोपी मां ने खुद पुलिस को बताया कि किसी ने उसे मारकर तालाब में फेंक दिया है. पुलिस जांच में पता चला कि इस किशोर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी. उसके गले में फंदे का निशान है. इस घटना से समाज के लोग बहुत दुखी हैं. हर कोई आरोपी मां और भतीजे को कोस रहा है.

यह भी पढ़ें:

धनबाद में पानी से भरे गड्ढे से मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

महिला नहीं चाहती थी देवर की हो शादी, साजिश के तहत जहर देकर की हत्या

अवैध संबंध का नतीजा, प्रेमिका ने पति संग मिलकर आशिक की ली जान! शिकंजे में आए आरोपी