ETV Bharat / state

राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में बदइंतजामी, सांसद हुई नाराज डीईओ को काम में सुधार लाने के निर्देश

जांजगीर चांपा में राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में बदइंतजामी देखने को मिली.जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की.

MP UPSET WITH DEO
राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में बदइंतजामी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 22, 2026 at 7:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरु हुई.इस प्रतियोगिता में 5 संभाग से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए आए है.कार्यक्रम की शुरुआत में ही भारी अव्यस्थाएं देखने को मिली. कीचड़ भरे ग्राउंड में सांसद ने खिलाड़ियों को भाषण दिया.वहीं बस्तर संभाग से आए खिलाड़ियों ने खाने और रुकने की व्यवस्था पर सवाल उठाए.

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के औपचारिक शुरूआत के बाद बस्तर संभाग के खिलाड़ियों ने आयोजन समिति के इंतजामों की पोल खोली. खिलाड़ियों ने कहा कि शुक्रवार से उनकी टीम जांजगीर पहुंची है.जिस स्कूल में उन्हें रुकने के लिए दिया गया है वहां पानी, शौचालय का पर्याप्त इंतजाम नहीं है

सांसद हुई नाराज डीईओ को काम में सुधार लाने के निर्देश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

खाने पीने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिया जा रहा है. हम जहां ठहरे हैं वहां से खाना खाने के लिए काफी दूर आना पड़ता है.बारिश के दिनों में कीचड़ की समस्या रहती है.हम दूसरी बार आए हैं और दूसरी बार भी व्यवस्थाओं में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है- पूनम महतो, खिलाड़ी बस्तर संभाग

Mismanagement in sports competition
राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में बदइंतजामी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

वहीं सांसद ने भी खिलाड़ियों को उचित व्यवस्था दिलाने के लिए कलेक्टर से बात की है.

हम बच्चों और खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.इंतजाम को लेकर हमने कलेक्टर से बात की है.उनके कहा है कि खिलाड़ियों के रुकने खाने और आने जाने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. यदि कही किसी तरह की समस्या आती है तो वो मुझे बता सकते हैं. मैं अपने स्तर पर खिलाड़ियों के लिए व्यवस्थाएं करुंगी.किसी को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए- कमलेश जांगड़े, सांसद

Competition held on wet field
गीले मैदान में प्रतियोगिता आयोजित (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


खिलाड़ियों की समस्या की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है.जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल टीम लेकर स्कूल का निरीक्षण करने भी निकले.

Displeasure evident on stage
अतिथियों के स्वागत पर भी दिखी नाराजगी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

हमने जिला शिक्षा अधिकारी को व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए हैं. जो भी शिकायतें मिली हैं उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा और किसी भी खिलाड़ी को परेशानी नहीं होगी- जन्मेजय महोबे,कलेक्टर


सांसद इंतजामों को लेकर हुईं नाराज

पांच संभाग से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया.वहीं स्कूली बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत करके अतिथियों का स्वागत किया.मैदान में फैले कीचड़ के कारण अधिकांश अतिथियों ने भाषण नहीं दिया. सांसद कमलेश जांगड़े ने भी बहुत कम शब्दों में बच्चों का उत्साह वर्धन किया. प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी.

Players lodged complaint
खिलाड़ियों ने की शिकायत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


जिलाशिक्षाधिकारी को दिए निर्देश
राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में अतिथि के रूप मे पहुंचे सांसद कमलेश जांगड़े और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यक्रम में फैली अव्यवस्था को लेकर नाराज दिखे.उन्होंने आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को दिए जाने वाले मोमेंटो पर भी नाराजगी जताई.साथ ही साथ जिलाशिक्षाधिकारी को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए.

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, सांसद ज्योत्सना महंत बोली खेल सीखाता है अनुशासन

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : पांच संभाग से जुटे 540 खिलाड़ी, अलग-अलग खेलों में दिखाएंगे प्रतिभा

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय