ETV Bharat / state

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, सांसद ज्योत्सना महंत बोली खेल सीखाता है अनुशासन

गौरेला पेंड्रा मरवाही में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ.सांसद ज्योत्सना महंत ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की.

State Level School Sports Competition
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 21, 2026 at 5:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गौरेला पेंड्रा मरवाही : चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में समापन किया गया. इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी. प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों से 540 खिलाड़ियों और 100 से अधिक ऑफिशियल्स ने हिस्सा लेकर अपने खेल विधाओं का प्रदर्शन किया.इस प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, कबड्डी और क्रिकेट की सभी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन रहा.

खेल में हार नहीं, जीत या सीख मिलती है : सांसद महंत

मुख्य अतिथि सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि खेल में हार नहीं होती, खिलाड़ी या तो जीतते हैं या फिर सीखते हैं. खेल स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक है. इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, भाईचारा और सद्भावना की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो सराहनीय है.

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

खिलाड़ियों को जीवन में कभी हार न मानने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए. खेल का मैदान जीवन में संघर्ष, अनुशासन और निरंतर प्रयास की सीख देता है, इसलिए युवा खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं- ज्योत्सना महंत, सांसद

State Level School Sports Competition
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा की मांग पर सांसद महंत ने फिजिकल कॉलेज मैदान के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपए और पतगांवा में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, कुल 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की. इस घोषणा से खेल अधोसंरचना एवं स्थानीय आवागमन सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

MP Jyotsna Mahant
सांसद ज्योत्सना महंत ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जीपीएम जिले में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है.प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया - समीरा पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष

कलेक्टर विजय दयाराम ने इस आयोजन में आए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं.

Colorful programs organized event
रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : पांच संभाग से जुटे 540 खिलाड़ी, अलग-अलग खेलों में दिखाएंगे प्रतिभा

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

बालोद को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी, मंत्री गजेंद्र यादव ने किया शुभारंभ