ETV Bharat / state

Violation of Rules : लग्जरी बसों को किया सीज, बाल वाहिनियों के काटे चालान

जयपु में बुधवार को स्लीपर, लग्जरी बसों और बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया गया...

State Legal Services Authority in Action
नियम विरूद्ध चल रही लग्जरी बसों के खिलाफ विशेष निरीक्षण (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 8, 2026 at 7:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नियम विरूद्ध चल रही लग्जरी बसों के खिलाफ चलाए गए एक माह विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महानगर द्वितीय की ओर से इन वाहनों की जांच की गई. वहीं, जांच के दौरान नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहनों सीज करने सहित उनके चालान काटे गए.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महानगर, द्वितीय की सचिव पल्लवी शर्मा ने बताया कि न्यायिक अधिकारी, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने चौमूं पुलिया और 14 नंबर बस स्टैंड पर संचालित स्लीपर, लग्जरी बसों और बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें देखा गया कि वाहन राष्ट्रीय वाहन मानक, 2016 और राज्य सरकार की एसओपी, 2024 के तहत चल रहे है या नहीं.

पढ़ें : High Court : अवैध बदलाव से बसों में आग लगने जैसी हो रही घटनाएं, शर्तें पूरी नहीं करने वाली बसों को चलने से रोकें

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश में पंजीकृत बस को राजस्थान की नंबर प्लेट लगाकर चलाते हुए पकड़ा गया. ऐसे में उसे तुरंत सीज किया गया. इसी तरह आपातकालीन निकास को रोककर सीटें बढ़ाने, अतिरिक्त स्लीपर लगाने सहित अन्य कमियों वाली आठ अन्य बसों को भी सीज किया गया. इसके अलावा 15 बसों और 24 बाल वाहिनियों के चालान काटे गए.

जब्त की गई बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों की असुविधा से बचाने के लिए उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई. कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की सचिव ने परिवहन अधिकारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि आम जन और यात्रियों के जीवन की सुरक्षा को देखते हुए नियमों की अवहेलना कर चल रही इन बसों पर न केवल भारी जुर्माना लगाए जाए, बल्कि उनके परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र भी निलंबित किए जाए.

हाल ही में दौसा के पास एक लग्जरी बस में आग लगने के कारण कुछ लोगों के जिंदा जलने की घटना के बाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह विशेष अभियान चलाया है. इसके तहत एक माह तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण करते हुए नियमों का उल्लंघन कर चल रही लग्जरी बसों पर कार्रवाई की जाएगी.