ETV Bharat / state

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 8 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक होने वाली है. जिसमें आयोग तैयारियों की समीक्षा करेगा.

Municipal Election In Jharkhand
झारखंड में राज्य निर्वाचन आयोग का दफ्तर. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 2, 2026 at 2:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर 08 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग आला अधिकारियों के साथ समीक्षा करने जा रहा है. वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए होनेवाली इस समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिलों के डीसी-एसपी के अलावे नगर विकास सचिव, डीजीपी, गृहसचिव आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे. समीक्षा बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निकाय चुनाव की तैयारी, सुरक्षा बलों की तैनाती सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी.

इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि चुनाव घोषणा से पूर्व कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाती है. जिसके तहत 08 जनवरी को पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक होगी. जिसमें राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ आला अधिकारी मौजूद रहेंगे.

जानकारी देते राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद. (वीडियो-ईटीवी भारत)

शहरी नगर निकाय क्षेत्र जहां होने हैं चुनाव

  • नगर निगम-रांची, हजारीबाग, मेदनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो.
  • नगर परिषद-गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम.
  • नगर पंचायत-बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया.

इसी महीने नगर निकाय चुनाव की होगी घोषणा

राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है और इसी महीने यानी जनवरी के तीसरे सप्ताह में इसकी घोषणा होने की संभावना है. जिला स्तर पर की गई तैयारी की समीक्षा के उपरांत राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव को लेकर निर्णय लेगा.

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड हाईकोर्ट को पिछले दिनों हुई सुनवाई के दौरान शपथपत्र के जरिए बताया है कि विस्तृत तैयारी के लिए 8 सप्ताह की जरूरत पड़ेगी. साथ ही चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करने में अतिरिक्त 45 दिन लगेंगे. इस बाबत सीलबंद शपथ पत्र 22 नवंबर को आयोग द्वारा दाखिल किया गया था. इस मामले में अगली सुनवाई चूंकि 30 मार्च को निर्धारित है ऐसे में आयोग इससे पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें-

नगर निकाय चुनाव: अगर नहीं किया ये काम तो प्रत्याशी नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, आयोग ने जारी किया सख्त निर्देश

दो से अधिक बच्चे वाले नहीं लड़ सकेंगे नगर निकाय चुनाव, नामांकन में सभी प्रत्याशियों को शपथ पत्र देना अनिवार्य

नगर निकाय चुनाव: रांची नगर निकाय क्षेत्र में मचा घमासान, निर्धारित हो रहे वार्डों के आरक्षण पर उठ रहे सवाल