ETV Bharat / state

धनबाद एसएसपी आवास में होली की धूम, कीचड़ और कूर्ता फाड़ होली में झूमे पुलिस अधिकारी

धनबाद में होली के मौके पर हर कोई रंग और उत्साह में सराबोर नजर आया. SSP से लेकर तमाम पुलिस ने होली खेली.

Holi 2026
धनबाद के एसएसपी आवास पर होली (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 4, 2026 at 4:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः कोयलांचल की धरती पर होली का रंग चरम पर है. आम हो या खास, हर कोई रंग और उमंग में सराबोर नजर आ रहा है. इसी कड़ी में धनबाद के एसएसपी आवास पर होली मिलन का खास आयोजन किया गया, जहां एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ जमकर होली खेली. एसएसपी आवास में पानी से भरा हुआ तालाबनुमा गड्ढा बनाया गया. मिट्टी से सने पानी में एसएसपी से लेकर तमाम पुलिस वालों ने होली खेली.

अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई

इस अवसर पर रंग-गुलाल के बीच भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश दिया गया. मौके पर ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सभी डीएसपी और जिले के विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे. ढोल-नगाड़ों की थाप पर अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. माहौल पूरी तरह रंगमय और उत्साह से भरा रहा.

एसएसपी उनकी धर्मपत्नी और स्थानीय के बयान (Etv Bharat)

अधिकारी और जवान एक साथ थिरके

एसएसपी प्रभात कुमार इस दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने कीचड़ और कूर्ता फाड़ होली खेलते हुए जवानों के साथ जमकर मस्ती की. होली के रंग में रंगे अधिकारी और जवान एक साथ थिरकते दिखे.

HOLI 2026
होली का आनंद लेते एसएसपी और अन्य (Etv Bharat)

होली आपसी प्रेम और सौहार्द्र का पर्व- एसएसपी

एसएसपी ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द्र का पर्व है. इस दिन कोई सीनियर या जूनियर नहीं होता, सभी मिलकर एक परिवार की तरह त्योहार मनाते हैं. उन्होंने शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की.

वहीं एसएसपी की धर्मपत्नी ने भी सभी को होली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व खुशियां बांटने का है. सभी लोग सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली मनाएं.

ये भी पढ़ें:

धनबाद में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फगुआ गीतों पर रात भर झूमते रहे लोग

होली की पूर्व संध्या पर रांची के बाजार गुलजार, हर्बल रंग और आकर्षक पिचकारियों की बढ़ी मांग

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समर्थकों के साथ मनाई होली, ईटीवी भारत की जमकर की तारीफ