ETV Bharat / state

SSC CHSL Tier-1 Result 2025 घोषित, 39,901 अभ्यर्थी टियर-2 के लिए क्वालिफाई

सीएचएसएल टियर-1 का परिणाम जारी कर दिया गया. कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 12 से 30 नवंबर के बीच विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी.

SSC CHSL RESULT 2025
SSC CHSL Tier-1 Result 2025 घोषित. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 10:16 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रयागराज: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2025 यानी सीएचएसएल टियर-1 का परिणाम जारी कर दिया है. कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 12 से 30 नवंबर के बीच विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी.

कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र के निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षा होने के कारण अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार किया गया है.

सामान्यीकृत अंकों के आधार पर कुल 39,901 अभ्यर्थियों को टियर-2 परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है.

टियर-1 में सामान्य वर्ग के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य सभी वर्गों के लिए 20 प्रतिशत न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए गए हैं.

अन्य श्रेणियों की कट-ऑफ भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है.

12 अभ्यर्थियों के परिणाम पर प्रभाव

आयोग के अनुसार दो अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त या प्रतिबंधित किया गया है. वहीं 10 अभ्यर्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों, जिनमें न्यायालयीन प्रकरण भी शामिल हैं, के चलते रोका गया है. हालांकि उन्हें सशर्त रूप से टियर-2 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है.

एसएससी ने स्पष्ट किया है कि मूल्यांकन टियर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर किया गया है. योग्य और अयोग्य सभी अभ्यर्थियों के अंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. टियर-2 परीक्षा की तिथि भी शीघ्र घोषित की जाएगी.

पदवार कट-ऑफ और चयनित अभ्यर्थी
एलडीसी/जेएसए/क्लर्क कम टाइपिस्ट
सामान्य वर्ग: 144.25858 अंक
ओबीसी: 143.83055 अंक
ईडब्ल्यूएस: 141.42492 अंक
इस श्रेणी में कुल 37,520 अभ्यर्थी टियर-2 के लिए सफल

डीईओ (साइंस स्ट्रीम)
सामान्य वर्ग: 169.54438 अंक
कुल - 614 अभ्यर्थी चयनित

डीईओ (अन्य स्ट्रीम)
सामान्य वर्ग: 165.26551 अंक
कुल - 1,767 अभ्यर्थी टियर-2 के लिए योग्य घोषित

ये भी पढ़ें - आई एग्ज़ाम की बहार! 7 महीने में 9 भर्तियां कराने में जुटा SSC, हो जाएं तैयार