करनाल के मेरठ रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, 2 लोगों की मौत
करनाल के मेरठ रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला डाला जिससे दो लोगों की मौत हो गई.

Published : May 4, 2026 at 8:49 PM IST
करनाल : हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर एक भयावह सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. एक बाइक पर सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
कैसे हुआ हादसा : जानकारी के मुताबिक, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक-ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और देखते ही देखते ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया
मंजर इतना भयावह कि सड़क खून से लाल : हादसे के बाद मेरठ रोड का दृश्य बेहद दर्दनाक हो गया. सड़क पर खून बिखरा पड़ा था और मौके पर मौजूद लोग इस मंजर को देखकर सिहर उठे.
पहचान और यात्रा की जानकारी अभी अधूरी : फिलहाल मृतकों की पहचान और वे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है.
पुलिस की कार्रवाई तेज : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि वाहन मालिक को भी मौके पर बुलाया गया है.
लापरवाही या सिस्टम की खामी? : स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से बंद पड़ा है. सिग्नल के बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही अनियंत्रित रहती है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है.
जांच जारी, सवाल बरकरार : फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : नींद की झपकी से हादसा, कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, 3 लोगों की हुई मौत
ये भी पढ़ें : हांसी में बस हादसे में नया मोड़, विस्फोट होने का शक, बैलिस्टिक जांच से सामने आएगा सच

