ETV Bharat / state

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

CAR COLLIDES WITH BIKE,  CAR COLLIDES WITH BIKE KUCHAMANCITY
हादसे में क्षतिग्रस्त कार. (ETV Bharat KUCHAMAN CITY)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 1, 2026 at 6:42 PM IST

|

Updated : June 1, 2026 at 6:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुचामनसिटीः डीडवाना कुचामन जिले के मेगा हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क से 50 फीट दूर जा गिरी और बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई.

पुलिस उपअधीक्षक मुकेश चौधरी ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

पढ़ेंः हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : बलकर वाहन की टक्कर से खाई में गिरी कार, दो की मौत

एमआर का काम करते थेः पुलिस उपअधीक्षक ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है. उन्होंने बताया कि मनीष व रामवतार शर्मा दोनों बाइक पर सवार होकर मकराना से कुचामनसिटी अपने घर आ रहा थे. दोनों एमआर का काम करते थे. रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में मनीष और रामवतार की मौत हो गई. मनीष की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो चुका है, उनके एक लड़की व एक लड़का है, जबकि रामवतार शर्मा के एक लड़की है. दोनों युवक कुचामन सिटी के निवासी हैं.

पुलिस उपअधीक्षक मुकेश चौधरी ने बताया कि दोनों युवकों का शव राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Last Updated : June 1, 2026 at 6:49 PM IST