गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, मौके से भागा, पुलिस ने दबोचा
हरियाणा के गुरुग्राम में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी. पूरे हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

Published : February 7, 2026 at 10:45 PM IST
|Updated : February 7, 2026 at 11:07 PM IST
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने कहर बरपाया है. आदर्श नगर इलाके में तेज गति से दौड़ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूल जा रही एक छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कूटी सवार छात्रा काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई. गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
स्कॉर्पियो ने छात्रा को टक्कर मारी : जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले छात्रा को टक्कर मारी, इसके बाद उसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से एक अन्य स्कूटी को भी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई शुरू की.
आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुग्राम में सेक्टर-14 पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्षीय निखिल, निवासी महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गुरुग्राम पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में क्रैश हुआ झूला, इंस्पेक्टर की मौत, 12 लोग घायल
ये भी पढ़ें : हरियाणा में BJP विधायक ट्रैफिक जाम में बुरी तरह फंसे, गाड़ी से उतरकर रास्ता कराना पड़ा क्लियर
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने पीछा कर किडनैपर्स को दबोचा, कान पकड़कर मांगी माफी

