ETV Bharat / state

साहिबगंज में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान हंगामा, नाराज दर्शकों ने टेंट व डीजे को किया आग के हवाले

साहिबगंज के फुटबॉल मैदान में जमशेदपुर की फुटबॉल टीम के मैदान में नहीं आने पर दर्शकों ने हंगामा किया.

FOOTBALL TOURNAMENT IN SAHIBGANJ
तोड़फोड़ करते दर्शक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 23, 2026 at 1:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड के बीचपुरा पंचायत के बालीडीह गांव के फुटबॉल मैदान में नाराज फुटबॉल प्रेमियों ने मैदान को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया. बताया जाता है कि 20 फरवरी से फुटबॉल मैदान में प्रतियोगिता शुरू हुई थी और 22 फरवरी तक इसे चलना था. टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल खेल के शुरू होने के समय जमशेदपुर की फुटबॉल टीम के मैदान में नहीं आने पर दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया.

काफी जदोजहद से जाम हटा

नाराज दर्शकों ने डीजे, जेनरेटर और टेंट में आग लगा दी, जिससे घंटों अफरा तफरी का माहौल रहा. लोग कुर्सी व अन्य सामान भी वहां से लेकर भाग गए. घटना के बाद ग्वाला चौक के पास सड़क जाम हो गया. प्रशासन के लोगों ने काफी जदोजहद के बाद वहां से जाम हटाया.

नाराज फुटबॉल प्रेमियों ने तोड़फोड़ की (Etv Bharat)

भीड़ हुई अनियंत्रित

यह भी बताया जा रहा है कि कमेटी द्वारा फुटबॉल मैच देखने के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपया शुल्क वसूला गया था. इससे दर्शकों में खासी नाराजगी थी. उसी का खुन्नस दर्शकों ने निकाला. कमेटी द्वारा इतने बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह पुख्ता व्यवस्था नहीं की गयी थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वालंटियर की कमी थी.

लाखों का हुआ नुकसान

इस तरह का आयोजन बरहेट में भी हर साल होता है. कमेटी द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाता है. बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं. बताया जाता है कि टेंट, डीजे मिलाकर 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढे़ं-

सड़क हादसे से भड़की गुस्से की आग! स्कूल बस में तोड़फोड़ और पथराव, पुलिस ने उपद्रवियों पर छोड़े आंसू गैस के गोले और किया बल प्रयोग

जमशेदपुर में बस की चपेट में आने से लड़की की मौत, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, ONGC के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस पहुंची घटनास्थल