ETV Bharat / state

देवबलौदा घटना के खिलाफ विशेष समुदाय में आक्रोश, कलेक्टर से दोषियों पर कार्रवाई की मांग

देवबलौदा चरोदा में मेले के दौरान धर्म छिपाकर व्यापार करने का मामला गर्मा रहा है.विशेष समुदाय ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है.

Allegation of doing business by hiding religion
देवबलौदा घटना के खिलाफ विशेष समुदाय का आक्रोश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 18, 2026 at 4:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग : देवबलौदा मेले में धर्म छिपाकर व्यापार करने के मामले में विशेष धर्म के लोगों की दुकानें बंद कराई गई थी.इस विवाद के बाद अब विशेष समुदाय के लोगों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है. भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के बैनर तले करीब 17 मस्जिदों के प्रतिनिधियों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि मेले में दुकान लगाने वाले उनके समाज के व्यापारियों के साथ अभद्रता की गई और जातिगत गालियां देकर उनका अपमान किया गया.समुदाय के लोगों का कहना है कि कुछ तत्व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ की पहचान हमेशा से भाईचारे और आपसी सद्भाव की रही है.

देवबलौदा घटना के खिलाफ विशेष समुदाय में आक्रोश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो.दो दिन पहले देवबलौदा में एक परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे समाज में आक्रोश है-मोहम्मद राजन, प्रतिनिधि

Special community anger
विशेष समुदाय का आक्रोश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

दोषी व्यक्ति के खिलाफ होगी कार्रवाई

वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान हुई घटना को लेकर भिलाई-दुर्ग धर्म विशेष समाज ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा है. मामले की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Allegation of doing business by hiding religion
धर्म छिपाकर व्यापार करने का आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

क्या है मामला ?

देवबलौदा में शिवरात्रि मेले में धर्म छिपाकर व्यापार करने का आरोप हिंदू संगठन ने लगाया था.इन आरोपों के बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान बंद कराई और सामान भी जब्त किया था.हिंदू संगठन ने आरोप लगाया था कि मेले में हिंदू धर्म के व्यापारी बनकर दूसरे धर्म के लोग जनता को मूर्ख बना रहे हैं. इस बात को लेकर विरोध शुरू हुआ. मेले के दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी.

देव बलौदा मेले में धर्म छिपाकर व्यापार करने का आरोप, क्यूआर कोड स्कैन करने पर हुआ विवाद

महुआ शराब बनाने वालों पर एक्शन, बलौदा बाजार आबकारी विभाग ने दी चेतावनी

बाटा ब्रांडेड और पोगो ने की थी युवक की हत्या, भोले बाबा की बारात के दौरान हत्याकांड में गिरफ्तारी