ETV Bharat / state

फरीदाबाद में बोले विपुल गोयल बोले- 'दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत में उर्जा संकट न हो, इसलिए पीएम ने तेल बचाने की अपील की है'

फरीदाबाद दौरे पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से तेल बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया दी.

Vipul Goel Faridabad Visit
फरीदाबाद दौरे पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 17, 2026 at 4:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर द्वारा दिशा की बैठक में नगर निगम को लेकर उठाए गए मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि "बैठक में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं. उनकी पूरी जांच करवाई जाएगी. यह भी देखा जाएगा कि किन अधिकारियों या लोगों की भूमिका रही और किसके कार्यकाल में ये कार्य हुए. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ नियम और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी."

'राव नरेंद्र सिंग के घर चोरी की घटना निंदनीय': कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंग के घर हुई चोरी की घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि "यह घटना निंदनीय है. राव नरेंद्र प्रदेश की एक बड़ी राजनीतिक शख्सियत हैं और उनके घर चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल (ETV Bharat)

'रोजमर्रा की जिंदगी में संसाधनों की बचत करनी चाहिए': प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील पर उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री ने यह अपील एहतियात के तौर पर की है. दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट जैसी स्थितियां देखने को मिल रही हैं, भारत में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए प्रधानमंत्री ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है. घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में तेल और संसाधनों की बचत करनी चाहिए."

कई विकास कार्यों का शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर 7 में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया. बरसात के दिनों में सेक्टर 7 की मार्केट और आसपास के घरों में जलभराव की समस्या को देखते हुए रे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के कार्य की शुरुआत की गई है. इसके अलावा क्षेत्र के पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें.

ये भी पढ़ें-फरीदाबाद सिविल अस्पताल में 2 साल से बंद पड़े हार्ट सेंटर का शुभारंभ, मेडिट्रिना एजेंसी को जिम्मा पर उठे सवाल