पलामू के तरहसी थाना प्रभारी निलंबित, पैसे के लेनदेन के आरोप में एसपी ने की कार्रवाई
पलामू एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी पर कार्रवाई की है.

Published : July 3, 2026 at 9:50 PM IST
पलामूः जिला के तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को निलंबित कर दिया गया है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने थाना प्रभारी आनंद राम को निलंबित किया है.
आनंद राम 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं. आनंद राम पलामू के पाटन समेत कई थानों में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे हैं. करीब एक वर्ष पहले सब इंस्पेक्टर आनंद राम तरहसी थाना प्रभारी के पद पर तैनात हुए थे. निलंबित होने के बाद सब इंस्पेक्टर आनंद राम को पुलिस लाइन भेजा गया है.
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पैसे के लेन-देन के आरोप के निलंबित किया गया है. इस मामले के आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, तरहसी के रहने वाले एक कारोबारी ने पलामू एसपी से पैसे के लेन-देन को लेकर शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गयी, जांच के बाद थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है.
तरहसी के इलाके में पुलिस ने मई महीने कुछ गाड़ियों को पकड़ा था. आरोप है कि पकड़े गए गाड़ियों को छोड़ने के एवज में लेनदेन हुई है और कारोबारी को परेशान किया गया है. पलामू का तरहसी थाना लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल के अंतर्गत आता है. यह इलाका मनातू पिपराटांड़ पाटन पांकी और लेस्लीगंज थाना से सटा हुआ है. तरहसी का इलाका अफीम की खेती के लिए भी चर्चित रहा है और नक्सल गतिविधि के लिए भी यह जाना जाता रहा है.
इसे भी पढे़ं- पलामू के पाटन थाना प्रभारी पर गिरी गाज! वरीय अधिकारियों का आदेश नहीं मानने पर हुए निलंबित
इसे भी पढे़ं- डीसी की समीक्षा बैठक में सामने आई अनियमितताएं, कई कर्मियों पर निलंबन और वेतन रोकने की कार्रवाई
इसे भी पढे़ं- पुष्पा हत्याकांड: 9 महीने से लापता युवती का मिला कंकाल, प्रेमी ने की थी हत्या, थाना प्रभारी समेत 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

