ETV Bharat / state

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- बीजेपी का चोला पहनते ही आचार्य प्रमोद कृष्णम् बदल गए, मुसलमान धर्म विरोधी नहीं

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी चुनाव और राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भी सरकार पर जमकर हमला बोला.

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने आचार्य प्रमोद कृष्णम् पर साधा निशाना.
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने आचार्य प्रमोद कृष्णम् पर साधा निशाना. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 5, 2026 at 10:03 PM IST

|

Updated : July 5, 2026 at 11:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

संभल : समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने के बाद आचार्य कृष्णम् ने अपनी विचारधारा बदल ली है. उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी चुनाव और राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भी सरकार पर जमकर हमला बोला.

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा, आचार्य कृष्णम् के बयानों को कोई महत्व नहीं देता. कुछ नेताओं को अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि और पुराना इतिहास याद करना चाहिए. भाजपा का दामन थामने के बाद कुछ नेताओं की भाषा और विचार दोनों बदल गए हैं. जो लोग पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समर्थन में खड़े होकर इन्हीं मुद्दों पर खुलकर बोलते थे, आज वही लोग राजनीतिक फायदे के लिए अपना रुख बदल चुके हैं.

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सरकार पर साधा निशाना. (Video Credit; ETV Bharat)

जियाउर्रहमान बर्क ने कहा, बाबर, मुसलमानों और इतिहास जैसे विषयों को केवल राजनीतिक लाभ के लिए उठाया जा रहा है. मुसलमानों का इतिहास सभी धर्मों और समुदायों के साथ मिल-जुलकर रहने, भाईचारे और अपने अधिकारों की लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने का रहा है. जो भी इतिहास को निष्पक्ष रूप से पढ़ेगा, उसे यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है.

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि प्रदेश में पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है और अब जनता बदलाव चाहती है. केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि पीडीए के सभी वर्गों के साथ-साथ हर धर्म और समुदाय के लोग भी सरकार से नाराज़ हैं. बर्क ने विश्वास जताया कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी को सत्ता सौंपेगी. सपा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और तरक्की का नया दौर शुरू होगा.

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बर्क ने आरोप लगाया कि सरकार और भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. जिन लोगों पर चंदे में गड़बड़ी के आरोप हैं, उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होनी चाहिए. राजनीति के तहत दोषियों को बचाया जा रहा है और निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि देश की जनता और हिंदू समाज भी पूरे घटनाक्रम को देख रहा है और चुनाव में इसका जवाब देगा.

यह भी पढ़ें : संभल में स्ट्रीट लाइट के करंट से युवक की मौत, बिजली का पोल छूते ही तड़पते हुए जमीन पर गिरा

Last Updated : July 5, 2026 at 11:00 PM IST