भदरसा गैंगरेप केस: सपा नेता मोईद खान बरी, घर पहुंचते ही लोगों का तांता लगा
मोईद खान पर 12 वर्षीय पीड़ित किशोरी से गैंगरेप का लगा था आरोप.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 10:06 AM IST
अयोध्या. भदरसा रेप कांड के आरोपी मोईद खान 19 महीने के बाद दोष मुक्त होकर जेल से बाहर आ गया. जेल से निकलने के बाद घर पहुंचते ही आसपास के लोग मोईद खान से मिलने पहुंचे. इस दौरान मोईद खान ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था. बीकापुर के विधायक ने हमारे खिलाफ सही रिपोर्ट नहीं दिया था, जिसके कारण यह कार्रवाई हुई.
बता दें कि मोईद खान पर 12 वर्षीय पीड़ित किशोरी से गैंगेरेप का आरोप था. मदरसा बाजार में रहने वाली युवती चार बहनों में सबसे छोटी है, भाई महज 6 वर्ष का है तो पिता की मृत्यु दो वर्ष पहले ही हो चुकी है. घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा मजदूरी से मिले वाली पैसे से हुती है.
आरोप था, पीड़ित किशोरी भी ढाई माह पूर्व मजदूरी पर दूसरे के खेत में धान लगा कर लौट रही थी. इस दौरान बेकरी में काम करने वाला राजू उसके पास आया और कहा चलो तुम्हे बेकरी मालिक मोईद खान बुला रहे है. जब वह बेकरी पहुंची तो मोईद खान ने उसके साथ बलात्कार किया. जब मोईद खान बलात्कार कर रहा था तो उसकी मोबाइल से राजू वीडियो बना रहा था. उसके बाद राजू ने भी बलात्कार किया और वीडियो दिखाते हुए किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद इस मामले पर कोर्ट के निर्देश पर डीएनए टेस्ट भी कराया गया, लेकिन मोईद खान निर्देश पाए गए थे.
मामले में कब-कब क्या हुआ
- 29 जुलाई को नाबालिग के साथ हुए रेप का मामला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद 30 जुलाई को दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
- 1 अगस्त 2024 को या मामला विधानसभा तक पहुंच गया, कड़ी कार्यवाही की मांग होने लगी.
- 3 अगस्त को आरोपी रहे मोईद खान पर पहली कार्रवाई करते हुए बेकारी ध्वस्त किया गया.
- 4 अगस्त को पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
- 5 अगस्त को पीड़िता लखनऊ रेफर हुई.
- 6 अगस्त को पीड़िता का अबोसन और डीएनए टेस्ट कराया गया.
- 7 अगस्त को दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया गया.
- 8 अगस्त को पीड़िता लखनऊ से अयोध्या जिला महिला अस्पताल में पुनः भर्ती हुई.
- 9 अगस्त को पीड़िता को घर भेज दिया गया.
- 22 अगस्त को आरोपी मोईद खान पर दूसरी कार्रवाई करते हुए का शॉपिंग कंपलेक्स को ढहाया गया.
- 21 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई हुई और आरोपियों के रिपोर्ट को प्रस्तुत करने का आदेश हुआ.
- 30 सितंबर को बंद लिफाफे में आरोपियों के डीएनए रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत हुए.
यह भी पढ़ें: अयोध्या गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान बाइज्जत बरी, नौकर राजू को 20 साल की सजा
यह भी पढ़ें: घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

