रंगों से सराबोर है जनता, ड्यूटी निभाते मन रही पुलिस-अर्द्ध सैनिक बल की होली, एसपी ने खिलाई मिठाई
रंग का त्योहार पूरे चरम पर है. चारों तरफ युवकों की टोली घूम रही है.


Published : March 4, 2026 at 2:53 PM IST
गिरिडीहः उत्साह, प्रेम और रंगों का त्योहार होली की धूम चारों तरफ है. बड़े हो या बूढ़े, अमीर या गरीब सब उल्लास में जुटे हैं. चारों तरफ युवकों की टोली घूम रही है. एक दूसरे को रंग लगाया जा रहा है. लोग तरह तरह के पकवान का आनंद ले रहे हैं.
इन सबों के इतर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की होली फीकी है. परिवार से दूर, रंग से दूर जवान के साथ अधिकारी ड्यूटी में लगे हैं. सुबह से लेकर रात तक चौक चौराहों से लेकर गली - मोहल्ले तक जवान तैनात हैं. इनकी ड्यूटी है कि विधि व्यवस्था कायम रहे, लोग शांति से पर्व का आनंद ले सके. ऐसे ही जवानों और अधिकारियों से ईटीवी भारत संवाददाता ने बात की.
जवानों से मिले एसपी, खिलाई मिठाई
इधर परिवार से दूर रहते हुए सुरक्षा में तैनात जवानों की हौसला अफजाई करने और परिवार का माहौल देने की कोशिश गिरिडीह में की गई. यहां एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी निकले और सभी जवानों को होली की मिठाई खिलायी. कहा कि सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच खुशियां बांटी जा रही है. उनसे सभी अधिकारी मिल रहे हैं. मिठाई खिला रहे हैं, भोजन की भी व्यवस्था हरेक थाना इलाके में की गई है.
ये भी पढ़ेंः
छुट्टी न देले मैडम जी! पलामू डीसी, एसपी ने पुलिस जवानों और सरकारी कर्मियों के साथ जमकर खेली होली
19 क्यूआरटी के साथ सैकड़ों जवान तैनात, माहौल खराब करने वाले जायेंगे जेल!

