ETV Bharat / state

साउथ फिल्मों के अभिनेता पंकज केसरी ने दीघा में किया एनडीए प्रत्याशी के लिए प्रचार,बोले बिहार में अब फिल्म उद्योग का बना माहौल

अभिनेता पंकज केसरी ने पटना के दीघा में एनडीए प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संजीव चौरसिया के पक्ष में वोट मांग.कहा एनडीए सरकार ने बदला बिहार

एनडीए सरकार ने बदला बिहार का चेहरा: पंकज केसरी
एनडीए सरकार ने बदला बिहार का चेहरा: पंकज केसरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 4, 2025 at 8:16 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पंकज केसरी इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रिय नजर आ रहे हैं. भोजपुर जिले के मूल निवासी पंकज केसरी पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संजीव चौरसिया के पक्ष में वोट मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि दीघा से उनका गहरा लगाव रहा है क्योंकि उनके शुरुआती थिएटर के दिन पटना में ही बीते हैं. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए सिर्फ चुनावी मैदान नहीं, बल्कि यहां से इमोशनल जुड़ाव है और संजीव चौरसिया से उनके व्यक्तिगत संबंध शुरू से अच्छे रहे हैं.

एनडीए सरकार ने बदला बिहार का चेहरा: पंकज केसरी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के आने के बाद राज्य का चेहरा पूरी तरह बदल गया है. उन्होंने कहा कि 20 साल पहले का बिहार याद करिए जब उद्योगपतियों से रंगदारी वसूली जाती थी, जब कोई निवेशक यहां आने से डरता था. लेकिन आज हालात बदल चुके हैं. अब निवेशक बिहार आ रहे हैं. सड़कें चौड़ी हो चुकी हैं, सिक्स लेन हाइवे और मरीन ड्राइव बन गए हैं. उद्योग और फिल्म निर्माण के लिए माहौल तैयार हो चुका है.

एनडीए सरकार ने बदला बिहार का चेहरा: पंकज केसरी (ETV Bharat)
फिल्म नीति ने बिहार को नई पहचान दी: अभिनेता पंकज केसरी ने कहा कि एनडीए सरकार की नई फिल्म नीति ने राज्य को फिल्ममेकिंग के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बना दिया है. बिहार सरकार अब फिल्म शूटिंग के लिए सब्सिडी देती है, जिससे फिल्म निर्माताओं का खर्च कम होता है और शूटिंग की सुविधा बढ़ती है. उन्होंने बताया कि पहले कलाकार और निर्माता बिहार में शूटिंग करने से हिचकिचाते थे, लेकिन अब इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है. होटल, स्टूडियो, और लोकल सहयोग से शूटिंग आसान हो गई है.
फिल्म नीति ने बिहार को नई पहचान दी- अभिनेता पंकज केसरी
फिल्म नीति ने बिहार को नई पहचान दी- अभिनेता पंकज केसरी (ETV Bharat)

बिहार में अब महिलाएं रात में भी सड़कों पर सुरक्षित: उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज मरीन ड्राइव पर रात के 1 या 2 बजे भी लड़कियां रील बना रही हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार में अब महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि पहले लोग डर के माहौल में जीते थे. लेकिन एनडीए सरकार ने कानून- व्यवस्था को इतना सशक्त बना दिया है कि अब परिवार निश्चिंत होकर रात में भी बाहर निकल सकते हैं.

बिहार में अब महिलाएं रात में भी सड़कों पर सुरक्षित
बिहार में अब महिलाएं रात में भी सड़कों पर सुरक्षित (ETV Bharat)

फिल्म सिटी का सपना अब साकार होने वाला है: पंकज केसरी ने भरोसा जताया कि अगर बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनी, तो राज्य में फिल्म सिटी के निर्माण का सपना जल्द साकार होगा. उन्होंने कहा कि बिहार में अब फिल्ममेकिंग की बुनियाद रखी जा चुकी है. फिल्म सिटी बनने के बाद यहां के युवाओं को रोज़गार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अवसर मिलेंगे.

फिल्म सिटी का सपना अब साकार होने वाला है: पंकज केसरी
फिल्म सिटी का सपना अब साकार होने वाला है: पंकज केसरी (ETV Bharat)

एनडीए सरकार ने खत्म की भय की राजनीति : पंकज केसरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को दबंगों की दबंगई से मुक्त कराया है. वह दौर गया जब अपराधियों का राज चलता था. अब कानून का शासन है. आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है. यही वजह है कि बिहार के लोग एनडीए पर भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कितनी भी बातें रोजगार और युवाओं के लिए कर लें, लेकिन जनता उन पर भरोसा नहीं करती. क्योंकि जनता ने उनके परिवार का राज देखा है.

एनडीए सरकार ने खत्म की भय की राजनीति : पंकज केसरी
एनडीए सरकार ने खत्म की भय की राजनीति : पंकज केसरी (ETV Bharat)
डबल इंजन की सरकार से विकसित बनेगा बिहार: अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को डबल इंजन की ताकत बताया. उन्होंने कहा कि बिहार में जो विकास दिख रहा है, वह इस डबल इंजन सरकार की वजह से है. केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं, तभी सड़क, बिजली, शिक्षा और उद्योग का विकास तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को अंधकार से उजाले की राह पर लाया है.आईटी और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए बनेगा माहौल : पंकज केसरी ने कहा कि बिहार में अब उद्योग के लिए बेहतर माहौल तैयार हो चुका है. इस बार फिर से एनडीए सरकार आई तो आईटी सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री भी यहां आएंगी. इससे युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की नई नीतियों से अब कलाकारों का रुझान भी बिहार की ओर बढ़ा है. हम जैसे कई कलाकार जो दक्षिण भारत में काम कर रहे हैं, अब बिहार में वापस सेटल होने की सोच रहे हैं. क्योंकि अब यहां अवसर बढ़ रहे हैं, माहौल सुरक्षित है और सरकार कलाकारों का सम्मान कर रही है. ये भी पढ़ें :

'PM Modi के चेहरे पर ऊर्जा तो थी, लेकिन लोकसभा चुनाव जैसी..', रोड शो पर जनता रिएक्शन

ललन सिंह ने जेल में बंद अनंत सिंह को दी क्लीनचिट, बोले- 'षड्यंत्र कर फंसाया गया'