सोनीपत में हिमाचल की राधा देवी और उसका साथी गिरफ्तार, 8 लाख की चरस बरामद, नशा तस्कर पिता की मौत और पति जेल में
सोनीपत में हिमाचल की नशा तस्कर महिला और उसका साथी गिरफ्तार, कब्जे से करीब 8 लाख रुपये की चरस बरामद.


Published : February 8, 2026 at 8:58 AM IST
|Updated : February 8, 2026 at 10:07 AM IST
सोनीपत: हरियाणा में बढ़ते नशा तस्करी के मामलों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आई. सोनीपत पुलिस ने एक ऐसे नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसकी सरगना एक महिला है. आरोपी महिला हरियाणा में कई नशा तस्करों के साथ संपर्क में थी. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से 2.5 किलो चरस बरामद की गई है. जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है.
8 लाख की चरस बरामद: थाना प्रभारी जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि "आरोपी महिला का नाम राधा देवी है और यह महिला हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है. इसका साथी नरेश भी गिरफ्तार किया जा चुका है. दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 8 लाख रुपये की चरस बरामद की है. आरोपी महिला राधा देवी को ये नशा तस्करी का धंधा उसे विरासत में मिला है. क्योंकि उसके पिता भी हरियाणा के युवाओं को नशा बेचता था. लेकिन उसकी मौत हो चुकी है. आरोपी महिला का पति पंजाब जेल में नशा तस्करी के आरोप में सजा काट रहा है. पति और पिता से प्रभावित हुई राधा देवी ने मोटी कमाई करने के लिए नशा तस्करी के नए-नए तरीके से नया सिंडिकेट बना डाला".
पब्लिक ट्रांसपोर्ट से नशा तस्करी का धंधा: थाना प्रभारी ने बताया कि "आरोपी राधा देवी खुद हरियाणा-पंजाब में नशा सप्लाई करती थी और इस काम के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थी. लेकिन अब ये पुलिस की गिरफ्त में जेल की हवा खाएगी. सोनीपत पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी को अहम कामयाबी मान रही है. पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि हिमाचल की रहने वाली राधा देवी अपने साथी नरेश के साथ सोनीपत में चरस सप्लाई करने आ रही है. जिसके चलते सोनीपत पुलिस ने राधा और उसके साथी नरेश को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ जारी है. रिमांड के दौरान इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जाएगी. आरोपियों के अन्य संलिप्त साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा".
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, मौके से भागा, पुलिस ने दबोचा

