सोनीपत में ट्रेनी डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़, यूपी का आरोपी गिरफ्तार, सुरक्षा को लेकर धरना-प्रदर्शन
हरियाणा के सोनीपत के खानपुर कलां स्थित बीपीएस मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टरों से छेड़छाड़ के बाद हंगामा खड़ा हो गया है.

Published : August 18, 2026 at 7:21 PM IST
|Updated : August 18, 2026 at 8:04 PM IST
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत के खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में दो ट्रेनी महिला डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ट्रेनी डॉक्टरों ने विरोध शुरू कर दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी दीपक के रूप में हुई है, जो मेडिकल कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता था.
ट्रेनी डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़ : खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में दो ट्रेनी महिला डॉक्टरों के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद डॉक्टरों और छात्राओं में रोष है. 15 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी खत्म कर हॉस्टल लौट रही एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ आरोपी ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की. करीब आधे घंटे बाद लाइब्रेरी से हॉस्टल लौट रही दूसरी ट्रेनी डॉक्टर को भी आरोपी ने निशाना बनाया. दोनों घटनाओं के बाद छात्राओं ने विरोध शुरू कर दिया.
यूपी का आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी झांसी,उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले करीब चार महीने से मेडिकल कॉलेज परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. वहीं, ट्रेनी डॉक्टरों का कहना है कि वे खुद को कैंपस में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं. डॉक्टरों की मांग है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन लिखित रूप से सुरक्षा की गारंटी दें और कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें. उसके बाद उनका प्रदर्शन खत्म होगा
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : पानीपत में CT स्कैन के दौरान बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़! रोहतक PGI में इलाज के दौरान मौत, आरोपी पर FIR दर्ज
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने बीच रास्ते शुरू की गंदी हरकत, युवती से छेड़छाड़ पर यूपी का आरोपी अरेस्ट
ये भी पढ़ें : हरियाणा में टीजीटी टीचर ने नाबालिग से की छेड़छाड़, अकेला पाकर हाथ पकड़ा, कमरे में खींचा

