सोनीपत में ASI ने की आत्महत्या, पास में मिली लाइसेंसी पिस्टल, पोस्टमार्टम के लिए बेटे के विदेश से लौटने का इंतजार
Sonipat ASI suicide: सोनीपत में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर ने लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या कर ली.

Published : February 22, 2026 at 2:05 PM IST
सोनीपत: सदर थाना के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर ने लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सोनीपत सिटी थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया.
सोनीपत में ASI ने की आत्महत्या: मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत सदर थाना के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर ने आत्महत्या कर ली. जसबीर सिंह ने अपनी खुद की लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या की है. जसबीर सिंह सोनीपत पुलिस के पूर्वी जोन में टीएसआई के पद पर तैनात था.
बेटे के विदेश से आने के बाद होगा पोस्टमार्टम: फिलहाल जसबीर सिंह के बेटे का विदेश से लौटने का इंतजार हो रहा है, उसके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा. ये हत्या है या आत्महत्या. पुलिस इस पहेली को सुलझाने में जुटी है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी: सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि "सदर थाना स्टाफ क्वार्टर में जसबीर सिंह नाम के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी, उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई. उसके परिवार से भी पूछताछ की गई है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है."
ये भी पढ़ें- रोहतक में कार पर फायरिंग, मालिक मौके से गायब, रंजिश के चलते हत्या का शक

