ETV Bharat / state

पलामू में सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर, हाई अलर्ट जारी, छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी

सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पलामू में हाई अलर्ट जारी किया गया है. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

sone-river-water-level-increase-in-palamu-high-alert-issued
सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 1, 2026 at 11:44 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: जिले में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. उत्तरी कोयल समेत कई छोटी बड़ी नदियां उफान पर है. पलामू प्रमंडल के मुख्यालय मेदिनीनगर के निचले इलाकों में एक बार फिर से पानी भर गया है. हुसैनाबाद इलाके में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है.

इस बीच, सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है. सोन नदी की सहायक नदी उत्तरी कोयल भी उफान पर है. सोन नदी में बढ़ते जल स्तर को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. पलामू पुलिस के द्वारा तटवर्ती क्षेत्र में लगातार माइकिंग करवाई जा रही है और लोगों से नदी से दूर रहने का आग्रह किया जा रहा है. सोन के डीला पर रहने वाले लोगों को नदी जाने से मना किया गया है.

सोन नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर हाई अलर्ट जारी (Etv Bharat)

वहीं, सोन नदी के तटवर्ती गांवों में निगरानी रखी जा रही है. साथ ही, प्रशासन ने चेतावनी भी जारी की है. पलामू में सोन नदी हैदरनगर और हुसैनाबाद प्रखंड होते हुए बिहार के इलाके में दाखिल होती है. सोन नदी के बढ़ते जलस्तर से सोनपुरवा, देवरी खुर्द, देवरी कला, बुधुआ, बड़ेपुर और दंगवार समेत कई इलाके के लोग प्रभावित हुए हैं. इलाकों में जमीन का कटाव भी शुरू हो गया है.

Sone River Water level increase in Palamu high alert issued
सोन नदी की तस्वीर (ETV BHARAT)

हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू व अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार ने लोगों से अपील की है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी के बीच बने टीलों, निचले इलाकों और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल सुरक्षित स्थान की ओर चले जाएं.

Sone River Water level increase in Palamu high alert issued
सोन नदी का जलस्तर बढ़ा (ETV BHARAT)

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह ने कहा कि नॉर्थ कोयल समिट अन्य जलाशयों से करीब दो लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी सोन नदी में पहुंचा है, जिसके चलते जलस्तर में वृद्धि हुई है. हालात पर लगातार नजर रखा जा रहा है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. वहीं, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी को बढ़ाया गया है. लगातार माइकिंग करवाई जा रही है.

Sone River Water level increase in Palamu high alert issued
लगातार बारिश से सड़क पर भरा पानी (ETV BHARAT)

ये भी पढ़ें: सोन नदी के पानी पर बिहार-झारखंड में बनी सहमति, झारखंड को 2.00 MAF मिलेगा पानी

पलामू के बटाने नदी में डूब गए थे बिहार के तीन दोस्त, 36 घंटे बाद बरामद हुआ दूसरा शव

सारंडा में पहाड़ी नदी के तेज बहाव में बहे ग्रामीण, दो का शव बरामद, बचाव अभियान जारी