ETV Bharat / state

रायबरेली का बेटा अनिल कपूर के साथ फिल्म सूबेदार में नजर आएगा

फिल्म सूबेदार एमेजॉन प्राइम पर 5 मार्च को विदेशों में एक साथ रिलीज होगा.

फिल्म सूबेदार
फिल्म सूबेदार (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 8:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायबरेली: यूपी के रायबरेली के रहने वाले एक्टर गौरव कुमार फेमस एक्टर अनिल कपूर के साथ फ़िल्म सूबेदार में एक्शन करते जल्द नजर आएंगे. गौरव कुमार ने बताया कि फिल्म सूबेदार के गाने और ट्रेलर एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को विदेशों में एक साथ रिलीज हो रहा हैं.

अभिनेता गौरव के मुताबिक जिस हीरो को वो बचपन से देखते आए हैं. उनके साथ फिल्मों में काम करने का अवसर मिलना एक सपना पूरा होने जैसा है, उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान अनिल कपूर से बहुत कुछ सीखने को मिला. 69 साल के आयु में भी अनिल कपूर काफी डिसिप्लिन में रहते हैं. वे अपने काम के प्रति बड़े ईमानदार हैं.

गौरव का कहना है कि शूटिंग के सेट पर अनिल कपूर ने उनकी बहुत तारीफ की और आशीर्वाद भी दिया. अनिल कपूर के साथ फिल्म में हीरोइन राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, फैजल मलिक, आदित्य रावल, मोना सिंह, अर्जुन मौर्य, आदी भी हैं.

गौरव के अनुसार, इससे पहले उनकी बॉलीवुड फिल्में जो सिनेमाहॉल में आ चुकी है, आप सभी उसको देख सकते है यूट्यूब पर जैसे रायबरेली, संदेह, सीतापुर सिटी ऑफ गैंगस्टर, नाच बसंती नाच, दंगल में आई लव यू है, इसके अलावा सूबेदार और लाल दाना आने वाली फिल्में हैं. वहीं वे अपने शहर रायबरेली में नई फिल्म लव कमीना लव की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे, जिसके लिए रायबरेली और पूरे उत्तर प्रदेश में टेलेंट की खोज करेंगे और फिल्म में काम करने का मौका देंगे. जो किसी कारणवश मुंबई नहीं जा पाते हैं.

उन्होंने कहा कि 25 मार्च से ही वो अपनी नई फिल्म लव कमीना लव की शूटिंग करेंगे. शुटिंग लोकेशन रायबरेली, सलोन, डलमऊ, लालगंज, जगतपुर के आस पास स्थानों में ही की जाएगी.

ये भी पढ़ें: फतेहपुर में अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग शुरू, जानिए किस घटना पर है आधारित?

ये भी पढ़ें: रामोजी फिल्म सिटी में नया एडवेंचर: पर्यटकों के लिए नया लॉक एन एस्केप गेम लॉन्च