ETV Bharat / state

बेटे ने किया पिता का मर्डर, फिर बिरयानी खाकर सो गया, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा के अंबिकापुर जिले में खौफनाक वारदात हुई है. यहां एक युवक ने टांगी से हमला कर अपने पिता का मर्डर कर दिया.

Surguja Crime News
सरगुजा क्राइम न्यूज (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 10:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के वनांचल संभाग सरगुजा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां के अंबिकापुर शहर से सटे परसापाली गांव में हत्या की ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया. सोमवार देर रात को यहां एक युवक ने अपने पिता की टांगी से वारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता के शव को पानी की टंकी में छिपा दिया. उसके बाद उसने बिरयानी बनाकर खाई. बिरयानी खाने के बाद वह सो गया.

आरोपी युवक गिरफ्तार

सोमवार रात को परसापाली गांव में यह वारदात हुई. उस दौरान गांव में काफी हंगामा हुआ. जिसके बाद लोगों ने सुबह पुलिस को इस बात की सूचना दी. पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली. आरोपी युवक को सरगुजा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

सरगुजा में खौफनाक मर्डर (ETV BHARAT)

बेटे और पिता में शराब को लेकर विवाद हुआ. उसके बाद गुस्से में बेटे ने पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी. शव को पानी की टंकी में छिपा दिया- राकेश प्रधान, परिजन

घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के परसापाली की हैं, जहां आपसी विवाद में नाराज बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया.बड़ी बात ये रही की सनकी पुत्र ने पिता की हत्या के बाद घर में बिरयानी बनाकर खाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है-सीपी तिवारी,थाना प्रभारी मणिपुर

जांच में पुलिस ने किया अहम खुलासा

मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने मीडिया को बताया कि जांच में पता चला है कि प्रभात केरकेट्टा ने अपने पिता पारसनाथ केरकेट्टा की मौत हो गई. आरोपी ने टांगी से वार पर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ हो रही है.

इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया है. इस मर्डर कांड ने सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ को सन्न कर दिया है. एक बेटे ने अपने पिता की हत्या की और उसके बाद बिरयानी खाकर सो गया.

महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पति निकला हत्यारा, पुलिस को कर रहा था गुमराह

होली से पहले अवैध शराब पर एक्शन, चार तस्कर गिरफ्तार,चांदनी थाना क्षेत्र का मामला

जशपुर में संगठित गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, दो तस्कर और दो आरक्षक गिरफ्तार