बिहार में बेटे ने मां की गोली मारकर की हत्या
नालंदा में एक नाबालिग बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि इसके पीछे की वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे. पढ़ें खबर

Published : December 17, 2025 at 6:36 PM IST
नालंदा : बिहार के नालंदा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. नाबालिग बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी है. इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
''एक महिला की हत्या हुई है. प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे मां बेटे के बीच पैसे का लेनदेन विवाद सामने आ रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है. एफएसएल की टीम को बुलाकर मामले की जांच कराई जा रही है.''- शैलजा, एएसपी हिलसा
करायपरसुराय थाना अंतर्गत ग्राम गालिमपुर में एक महिला की गोली मार की गई हत्या के संबंध में।@bihar_police pic.twitter.com/6AAIDLMy1g
— Nalanda Police (@PoliceNalanda) December 17, 2025
मृतका के पति का 5 साल पहले हुआ था कत्ल : घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका के पति का 5 साल पूर्व धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. पिता की हत्या का चश्मदीद गवाह आरोपी नाबालिग पुत्र ही था.
बेटे को हत्या की लग गई भनक : लोगों का कहना है कि मृत महिला ने बीती रात अपने प्रेमी संग मिलकर बेटे की हत्या करवाने का प्रयास की, लेकिन इसकी भनक नाबालिग बेटे को लग गई थी. जिस वजह से वह भाग निकला, नहीं तो बीती रात ही उसकी हत्या कर दी जाती.
पीठ में मारी गोली : इसके बाद पिता की निर्मम तरीके से हुई हत्या के प्रतिशोध में पुत्र ने आज मां की पीठ में गोली मारकर हत्या का बदला लिया. मां से पैसा लेनदेन को लेकर हुई अनबन में गोली मारकर भाग निकला. घटना के बाद गांव में कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है.
इलाके में दहशत : घटना की सूचना मिलते ही हिलसा अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. हर एंगल को खंगाला जा रहा है. हालांकि इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है.
ये भी पढ़ें :-
जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए बेटे ने पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी, गिरफ्तार
गया में सौतेला बेटा बना कातिल, मां को मौत की नींद सुलाया, बाप को भी नहीं बख्शा
वो कहती रही 'बेटा मेरे पास पैसे नहीं है'.. लेकिन उसने एक नहीं सुनी, युवक ने मां को मार डाला

