मां ने सिर में तेल लगाया तो बेटे ने हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला
खीराडीह में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. हालांकि शव की बरामदगी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Published : December 24, 2025 at 7:58 PM IST
खगड़िया : बिहार के खगड़िया में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत खीराडीह में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है.
बेटे ने मां को मार डाला : दरअसल, बीती देर रात खीराडीह की उड़नी देवी की उसके पुत्र मंटू मंडल ने हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि मंटू मंडल मानसिक रूप से दिव्यांग है. उसकी मां बीती रात पैर में तेल लगाकर उसके सिर में तेल लगाने लगी.
तेल लगाने पर तमतमाया : सिर में तेल लगाने को लेकर मंटू मंडल गुस्सा हो गया और चिल्लाने लगा. मंटू मंडल का गुस्सा देख उसके पिता डर से घर से भाग गये. इसके बाद उसने अपनी मां को हथौड़े से पीटना शुरू कर दिया. सिर पर लगातार वार करने से उड़नी देवी की मौत हो गई.

शव की बरामदगी नहीं : घटना की सूचना आज साढ़े 11 बजे परबत्ता पुलिस को मिली. जानकारी मिलते ही परबत्ता थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह मौके पर पहुंचे और लगातार कैंप किए हुए हैं. एफएसएल टीम को जांच के लिए सूचना दी गई है. अभी तक शव के बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसको जलाया गया है या गायब किया गया है.
''हमलोगों ने प्रथम दृष्टया में यह पाया है कि मंटू मंडल ने अपनी मां की हत्या कर दी है. घर में भी खून के छींटे मिले हैं. साथ ही हमलोगों ने मंटू मंडल को हिरासत में भी लिया है. उसने अपने बयान में उड़नी देवी की हत्या की बात को कुबूल किया है.''- अखलेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
मायके में रहती है आरोपी की पत्नी : आरोपी मंटू मंडल तीन भाई है. दो भाई अलग मकान में रहता था. वहीं मंटू मंडल उसका पिता घनश्याम मंडल और उसकी मां उड़नी देवी एक मकान में रहते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि मंटू मंडल की पत्नी भी उसके गलत व्यवहार से अपने मायके चली गई है. अब वहीं रहती है.
ये भी पढ़ें :-
बिहार में बेटे ने मां की गोली मारकर की हत्या
गया में सौतेला बेटा बना कातिल, मां को मौत की नींद सुलाया, बाप को भी नहीं बख्शा
वो कहती रही 'बेटा मेरे पास पैसे नहीं है'.. लेकिन उसने एक नहीं सुनी, युवक ने मां को मार डाला

