ETV Bharat / state

बैतूल में ट्रिपल मर्डर, बेटे ने माता-पिता और भाई की हत्या की, बिल्ली को भी नहीं छोड़ा

तीन मर्डर के बाद बिल्ली को मार डाला, भांजे की भी हत्या करने का प्रयास, आरोपी 12वीं में रहा है टॉपर

BETUL TRIPLE MURDER CASE
बैतूल में ट्रिपल मर्डर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 19, 2026 at 10:15 PM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 9:52 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है. यहां के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सावंगा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात में 25 साल के युवक ने अपने मां, बाप, भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने इस दौरान एक बिल्ली की भी हत्या कर दी और अपने भांजे का भी कत्ल करने का प्रयास किया है.

शव के पास बैठा रहा आरोपी, ग्रामीणों ने खिड़की से झांका

इस भयानक हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को हुआ जब दोपहर तक धुर्वे परिवार के घर का गेट नहीं खुला. पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने जब देखा कि धुर्वे परिवार के घर का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुला तो, कुछ लोगों ने आवाज लगाने के बाद खिड़की से झांक कर देखा. तभी अंदर का मंजर देख सभी की रूह कांप उठी. आरोपी दीपक माता-पिता और भाई के शव के पास बैठा था.

SON KILLED MOTHER FATHER BROTHER
घटना स्थल पर जीवित मिले आरोपी के भांजे से बात करती पुलिस (Etv Bharat)

दीवारों पर खून के छींटे, लोहे की रॉड से की हत्या

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों के मुताबिक दीपक धुर्वे ने ही अपने ही मां-बाप और छोटे भाई की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह शवों के पास बैठा रहा. कथित तौर पर आरोपी ने भांजे को भी जान से मारने का प्रयास किया लेकिन भांजा बच गया. कमरे में फर्श और दीवारों पर खून की छींटे साफ दिखाई दे रहे हैं.

हत्याकांड की जानकारी देते एसपी (Etv Bharat)

एसपी वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया, '' मृतकों की पहचान पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (20) के रूप में हुई है. तीनों सांवगा गांव के रहने वाले थे. वहीं 5 वर्षीय भांजा गंभीर है. पड़ोसियों के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी का शक हुआ. पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला. फिर खिड़की से झांकने के बाद दरवाजा तोड़ा गया. आरोपी दीपक धुर्वे घटनास्थल पर ही मौजूद था.''

BETUL SON KILLED WHOLE FAMILY
मौके पर पहुंचीं एफएसएल टीमें (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

एसपी ने आगे कहा, '' मौके पर एक बिल्ली का शव भी मिला है. आशंका है कि बिल्ली को भी मार दिया है.''

कक्षा 12वीं का टॉपर है आरोपी

पुलिस पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि दीपक धुर्वे (25) का मानसिक संतुलन पिछले 4-5 साल से ठीक नहीं था. वह हाल ही में नागपुर से इलाज कराकर लौटा था. वह परिवार में सबसे बड़ा है और 12 वीं टॉपर भी रहा है. उसने सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा भी दी थी. कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है. हत्या की जगह से लोहे की रॉड और डंडे मिले हैं. पुलिस ने लोहे की रॉड और डंडे जब्त कर लिए हैं. वहीं, फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

Last Updated : February 20, 2026 at 9:52 AM IST