लखनऊ में खूनी संघर्ष: सगे बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतारा
खुजेहटा गांव में रामकरण(45) की हत्या के बाद मातम का माहौल

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 9, 2026 at 3:38 PM IST
लखनऊ: मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में, मामूली विवाद पर बेटे ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गया. जिससे गांव मे मातम का माहौल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले कि जांच शुरू कर दी है.
बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट: इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, सोमवार को 45 वर्षीय रामकरण और उनके बड़े बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, ग़ुस्साए बड़े बेटे ने घर में रखे लाठी से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे रामकरण की मौके पर ही मौत हो गई, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया.
पुलिस मामले की जांच कर रहा है: चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण रामकरण के घर पहुंचे, जब तक रामकरण की सांसे रुक गई थी. गांव वालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश: पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है. संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बाकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड, कानपुर में गला घोंट कर किशोर की हत्या
ये भी पढ़ें: इटावा में ईंट से वारकर साली की हत्या; जीजा साथ में लेकर गया था दिल्ली, आरोपी गिरफ्तार

