ETV Bharat / state

'रास्ते में बकरी मत बांधो', पिता के इतना कहते ही बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला

कैमूर में बकरी बांधने के विवाद में बेटे ने लाठी से पीटकर पिता की हत्या कर दी. आरोपी को ससुराल से गिरफ्तार किया गया. पढ़ें

SON BEATS FATHER TO DEATH IN KAIMUR
जांच में जुटी पुलिस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 1, 2026 at 4:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कैमूर: बिहार के कैमूर से सनसनीखेज खबर आई है. यहां मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने लाठी डंडे से पीट पीट कर पिता की हत्या कर दी. दरअसल गली में बकरी बांधने से मना करने पर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया. वहीं घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया.

मामूली विवाद में हत्या: मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बढ़घटा निवासी 60 वर्षीय चूल्हन बिंद के रूप में हुई है. घटना को लेकर मृतक के छोटे बेटे जितेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि मेरे मंझले भाई ने घर के गलियारे में बकरी बांधी थी, जिसको लेकर पिता जी ने कहा था कि बकरी यहां से हटा दो रास्ते में बकरी बांधने के कारण आने जाने में परेशानी होती है.

SON BEATS FATHER TO DEATH IN KAIMUR
रोती-बिलखती महिलाएं (ETV Bharat)

"भाई ने घर के गलियारे में बकरी बांधी थी, इसपर पिता जी ने कहा था कि बकरी यहां से हटा दो रास्ते में बकरी बांधने के कारण आने जाने में परेशानी होती है. इसी पर दोनों में विवाद हो गया और लाठी-डंडा से पीटकर घायल कर दिया."- जितेंद्र कुमार बिंद, मृतक का बेटा

लाठी डंडा से मारपीट: इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया, इसी दौरान भाई ने लाठी डंडा से मारपीट कर पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया. इसके बाद हम पिताजी को लेकर चैनपुर पीएचसी में इलाज के लिए ले गए. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

बीच रास्ते में तोड़ा दम: मृतक के बेटे के मुताबिक भभुआ सदर अस्पताल से भी चिकित्सक ने चूल्हन बिंद को उपचार के बाद हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया था. वहीं ले जाने के दौरान बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: बताया जा रहा है कि शख्स की मौत के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों ने प्रशासन से आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

फरार बेटा गिरफ्तार: मामले में चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि आपसी विवाद में पिता की हत्या कर उनका पुत्र सोनू बिंद फरार हो गया और अपने ससुराल में जाकर छिप गया था.पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को उसके ससुराल भगवानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

"पिता की हत्या के आरोपी फरार बेटे सोनू बिंद को उसके ससुराल भगवानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है."- विजय प्रसाद, चैनपुर थाना अध्यक्ष

इसे भी पढ़ें-

गोलियों की गूंज से दहला मोकामा, गोशाला में सो रहे किसान के सिर और कनपटी में मारी गोली

छपरा में डबल मर्डर के गवाह की गोली मारकर हत्या, भाई की हालत गंभीर