ETV Bharat / state

पिता की मौत के 10 साल बाद बेटे ने लिया बदला, आखिरी सांस निकलने तक मारता रहा चाकू

बिहार के शिवहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस ने हत्या के पीछे 10 साल पुरानी रंजिश कारण बताया है.

murder in sheohar
शिवहर में हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 3, 2026 at 7:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिवहर: होली से ठीक पहले जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. 10 साल पुरानी दुश्मनी की आग में धधक रहे एक युवक अरुण कुमार ने अपने ही गांव गंगा धरमपुर के एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी है. बताया जाता है कि 35 वर्षीय विनोद राय पर अरुण ने कई बार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

10 साल पहले हुई मौत का बदला: मृतक की पहचान 35 वर्षीय विनोद राय, पिता किशोरी राय, निवासी गंगाधर्मपुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ETV Bharat
पिता की मौत का बदला लेने के लिए हत्या (murder in sheohar)

ऐसे हुई थी पिता की मौत: मृतक के भाई सुबोध राय ने बताया कि वे तीन भाई हैं. आरोप है कि आरोपी, विनोद राय को शाम करीब 4 बजे बुलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद यह घटना सामने आई है. SDPO सुशील कुमार ने बताया कि करीब 10 साल पहले आरोपी अरुण के पिता की विनोद राय के खेत में मौत हो गई थी. जंगली मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई थी.

"आरोपी को शक था कि उसके पिता की मौत के पीछे विनोद राय का हाथ था. इसी शक और बदले की भावना में वह वर्षों से भीतर ही भीतर जल रहा था. सोमवार की शाम अरुण, दिनेश को लेकर होलिका दहन की तैयारी की बात कह गांव के खेत की ओर निकला. इसी क्रम में उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया."- सुशील कुमार, एसडीपीओ

murder in sheohar
क्राइम सीन (ETV Bharat)

आरोपी गिरफ्तार: बदले की आग इस तरह भड़की थी कि जब तक विनोद की मौत नहीं हुई, तब तक वह चाकुओं से वार करता रहा. परिजन लगातार दिनेश को खोजने में जुटे थे. मंगलवार को उसका शव गेहूं के खेत में मिला. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. साथ ही अपने पिता की हत्या करने का आरोप दिनेश पर लगाया है. जिले में इसकी चर्चा जोरों पर है.

ये भी पढ़ें

बकरी चोरी के आरोप में नाबालिग छात्र को जान से मारा, पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया

बिहार में 13 साल के किशोर ने 9 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या की, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान