ETV Bharat / state

निकाय चुनाव को लेकर पलामू में नौ लोगों को किया गया जिला बदर, 69 हथियार लाइसेंस धारकों पर दर्ज है मुकदमा

निकाय चुनाव को लेकर पलामू में नौ लोगों को जिला प्रशासन ने जिला बदर कर दिया है.

Jharkhand Municipal Elections
पलामू समाहरणालय (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 20, 2026 at 10:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: निकाय चुनाव को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. निकाय चुनाव से 72 घंटे पहले नौ लोगों को जिला बदर कर दिया गया है. पुलिस ने जिला बदर किए गए लोगों को नोटिस जारी कर रामनवमी तक जिला छोड़ने का निर्देश दिया है. पलामू पुलिस ने निकाय चुनाव को लेकर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की सूची तैयार की है और उनके जिला बदर करने का प्रस्ताव तैयार किया है.

पलामू पुलिस के प्रस्ताव के आधार पर जिला प्रशासन ने नौ लोगों को जिला बदर का आदेश दिया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए नौ लोगों को जिला बदर किया गया है. सभी रामनवमी तक जिले से बाहर रहेंगे. इसके अलावा कई अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. निकाय चुनाव के लिए पर्याप्त बल की तैनाती की गई है.

किसे किया गया जिला बदर?

जिला बदर किए गए लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले आसिफ अहमद उर्फ ​​राजा खान, अशफाक खान, हसनैन अंसारी और फरहान कुरैशी उर्फ ​​भोलू, मेदिनीनगर टाउन थाना इलाके के रहने वाले चंदन कुमार चंद्रवंशी, नितेश कुमार शर्मा उर्फ ​​राहुल शर्मा, पांकी थाना इलाके के रहने वाले दीपक कुमार भुइयां, कुश कुमार यादव, और सतबरवा थाना इलाके के रहने वाले गुलशन कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं.

69 हथियार लाइसेंस धारकों पर दर्ज है मुकदमा

पलामू पुलिस निकाय चुनाव के सिलसिले में हथियारों का वेरिफिकेशन भी कर रही थी. इस सत्यापन के दौरान, 69 लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज पाए गए. जिन लोगों पर मुकदमे हैं, उनके हथियार थाने में जमा कराए जा रहे हैं. पलामू में कई लोग जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें अपने हथियार थाने में जमा कर देना है. पलामू में लगभग 1,200 हथियार लाइसेंस धारक हैं. कुछ लोगों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने हथियार को विमुक्त करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें:

रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार, पलामू के छतरपुर में एसीबी की कार्रवाई

बिहार से पलामू में घुसा जंगली हाथी, वन विभाग में जारी किया अलर्ट

निकाय चुनाव: पलामू में पुलिस बल की तैनाती का प्लान तैयार, डीआईजी बोले- भयमुक्त माहौल में होगा चुनाव