ETV Bharat / state

गाना के साउंड के विवाद में कत्ल, पलामू में लिया रायपुर का बदला! जानें, पूरा माजरा

पलामू पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Solving murder of youth police arrested accused in Palamu
पलामू पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 1, 2026 at 7:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला में चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा में हुए मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मुजाहिद अंसारी हत्याकांड से जुड़े हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से हत्या में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री को बरामद किया है.

दरअसल, मुजाहिद अंसारी 27 मई से लापता था. 30 मई को मुजाहिद का शव सेमरा के बनपहाड़ी से बरामद हुआ. मुजाहिद अंसारी की पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी और शव को जलाने की भी कोशिश हुई थी.

पुलिस ने मुजाहिद अंसारी हत्याकांड के आरोप में चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा के रहने वाले अमित कुमार एवं तस्लीम अंसारी को गिरफ्तार किया है. तस्लीम अंसारी और मुजाहिद अंसारी रायपुर में एक साथ कूलर बनाने का काम किया करते थे. रायपुर में ही तस्लीम अंसारी तेज साउंड बजा रहा था जिसका विरोध मुजाहिद ने किया था. बाद में मुजाहिद ने तस्लीम अंसारी को कैंची से मारकर जख्मी कर दिया था. इसी घटना का बदला लेने के लिए तस्लीम अंसारी ने योजना बनाया था और अमित कुमार के साथ घटना को अंजाम दिया था. घटना के दिन मुजाहिद अंसारी को बुलाया गया था और आधे घंटे के अंदर उसकी हत्या कर दी गई थी.

जानकारी देते एसपी (ETV Bharat)

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि आपसी रंजिश ने मुजाहिद अंसारी की हत्या की गई थी. पुलिस ने पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्वेदन किया है. डीएसपी राजेश यादव चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में पुलिस ने बेहतर काम किया है. पुलिस की छापेमारी में सब इंस्पेक्टर बाबूलाल दुबे छात्रधारी कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें- पलामू ऑनर किलिंग मामले में प्रेमी गिरफ्तार, प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए रची खौफनाक साजिश

इसे भी पढ़ें- पलामू में पारा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा, पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त का काट डाला था गला, आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शिक्षक का शव, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे टीचर