ETV Bharat / state

टीजीटी परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दे रहे 4 सॉल्वर गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में जुटी, गैंग के तार कहां से जुड़े पता लगाने में जुटी.

टीजीटी परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दे रहे सॉल्वरों को गिरफ्तार
टीजीटी परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दे रहे सॉल्वरों को गिरफ्तार (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : June 4, 2026 at 1:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: राजधानी के लखनऊ में बुधवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा के दौरान 4 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है, जो दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे थे. सभी पकड़े गए अभ्यर्थियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस इस बात का पता लग रही है कि इन अभ्यर्थियों के तार किसी बड़े गैंग से तो नहीं जुड़े हैं.

थाना हुसैनगंज प्रकरण: बप्पा श्री नरायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चारबाग, लखनऊ स्थित परीक्षा केन्द्र संख्या-4709 पर आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया.

परीक्षा समाप्ति के उपरांत अभ्यर्थी विजय प्रताप सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह के आधार कार्ड जांच में आधार नम्बर मिसमैच पाया गया, जो परीक्षा आवेदन में उपलब्ध बायोमेट्रिक विवरण से मेल नहीं खाया. जांच में दूसरे व्यक्ति जिसका नाम राजेश प्रताप सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चौकी कला थाना मीरगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 49 वर्ष द्वारा परीक्षा दिए जाने की आशंका सत्य पाई गई.

थाना महानगर: बुधवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बादशाहनगर, लखनऊ स्थित परीक्षा केन्द्र संख्या-47118 पर आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया.

परीक्षा समाप्ति के उपरांत अभ्यर्थी अमरजीत सिंह के फिंगर प्रिंट एवं फेस आईडी का सत्यापन किया गया, जो परीक्षा आवेदन में उपलब्ध बायोमेट्रिक विवरण से मेल नहीं खाया। जांच में दूसरे व्यक्ति जिसका नाम मनतेश सिंह पुत्र शीतला सिंह निवासी ग्राम शमसाबाद थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष द्वारा परीक्षा दिए जाने की आशंका सत्य पाई गई.

थाना नाका: बुधवार को डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज, आर्यनगर में आयोजित टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट पारस पाल (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी) एवं कॉलेज के प्राचार्य राजीव कुमार त्रिपाठी की संयुक्त जांच टीम द्वारा 01 अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. जांच में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रंग बहादुर पुत्र कल्लू राम यादव निवासी कटेहरी, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई, जो वास्तविक अभ्यर्थी अवध राज यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी उगापुर बरसता कलां, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज के स्थान पर परीक्षा दे रहा था.

थाना अमीनाबाद: बुधवार को विद्यांत हिन्दू इंटर कालेज गौतमबुद्ध मार्ग अमीनाबाद लखनऊ स्थित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के दौरान केन्द्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य आवेदक पवन कुमार सिंह की संयुक्त जांच टीम द्वारा 01 अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया.

जांच में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अभियुक्त राम मनुज पुत्र सरजू निवासी ग्राम अरुसा आजमपुर बसखारी अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई, जो वास्तविक अभ्यर्थी जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र कुलफ सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहा था.


लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार सभी परीक्षा केन्द्र प्रशासन द्वारा तत्काल उक्त व्यक्तियो को पुलिस के सुपुर्द करते हुए संबंधित थानों पर तहरीर दी गई है. तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश-2024 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें: यूपी बीएड 2026 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की दूसरी पाली शुरू, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी समेत कई जिलों के सेंटरों पर कड़ी चौकसी

यह भी पढ़ें: लखनऊ में मोबाइल स्कूल; निजी संस्था ने बस को बनाया क्लासरूम, झुग्गी के बच्चों में फैला रही शिक्षा की का उजियारा