ETV Bharat / state

हरियाणा के यमुनानगर में फौजी की पत्नी का मर्डर, पति जम्मू-कश्मीर में तैनात, नानी ने आंखों के सामने देखी हत्या

हरियाणा के यमुनानगर में फौजी की पत्नी की चाकू से हत्या कर दी गई है. महिला का पति जम्मू-कश्मीर में तैनात है.

Soldier wife murdered by slitting her throat in Yamunanagar husband posted in Jammu and Kashmir
हरियाणा के यमुनानगर में फौजी की पत्नी का मर्डर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 15, 2026 at 7:01 PM IST

|

Updated : February 15, 2026 at 7:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. थाना छपरा क्षेत्र के भंभोल गांव में 34 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि महिला के जेठ के बेटे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. महिला की नानी का दावा है कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपनी बेटी का मर्डर देखा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

फौजी की पत्नी का मर्डर : घटना देर रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मोनिका अपने कमरे में सो रही थी, तभी दो युवक छत के रास्ते घर में घुसे. कमरे में पहुंचते ही आरोपियों ने मोनिका की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए. चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. घायल अवस्था में मोनिका को तुरंत जगाधरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक अधिक खून बहने और गर्दन की नस कटने से उसकी जान गई. मोनिका की शादी करीब 10 साल पहले अंबाला के कलरेड़ी गांव निवासी जसबीर सिंह से हुई थी. उसके पति फौज में हवलदार हैं और इस समय जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं. पिता की तीन साल पहले मौत के बाद वो अपने सात वर्षीय बेटे के साथ मायके में मां के पास रह रही थी.

हरियाणा के यमुनानगर में फौजी की पत्नी का मर्डर (Etv Bharat)

आरोपियों की तलाश जारी : सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. थाना छप्पर प्रभारी वेदपाल ने बताया कि घर के पास नाली से एक चाकू बरामद हुआ है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है. पुलिस ने उसे जांच के लिए भेज दिया है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों की तलाश जारी है.

Last Updated : February 15, 2026 at 7:13 PM IST