ETV Bharat / state

अयोध्या के जवान का पार्थिव शरीर लाया गया पैतृक गांव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि परिवार के लोगों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है.

जवान देवेश सिंह (फाइल फोटो)
जवान देवेश सिंह (फाइल फोटो) (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 9:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अयोध्या : थाना बाबा बाजार क्षेत्र के ग्राम हंसराजपुर में मंगलवार को जवान देवेश सिंह (27) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया. जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे.

पिता रमेश सिंह ने कहा कि मेरा बेटा बचपन से ही देश सेवा का सपना देखता था. उसने अपना सपना पूरा किया. देवेश भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका बलिदान सदैव इस मिट्टी की शान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.

राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार (Video credit: ETV Bharat)

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि तहसील रुदौली थाना के तहत बाबा बाजार आए हुए हैं. यहां पर उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से मंत्री सतीश शर्मा समेत सभी जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में लोग जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए आये हुए हैं. आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है. सरकार की तरफ से परिवार के लोगों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. परिवार के व्यक्ति को सरकारी नौकरी और और गांव को शहीद के नाम से घोषित किया जा रहा है.



अंतिम संस्कार में प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा, स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव, डीएम निकिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत सेना के अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और तिरंगा परिजनों को सौंपा, जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो गईं.

19 जनवरी को जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से 10 जवान मौके पर शहीद हो गए थे और 11 घायल हुए थे. घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया था. देवेश तीन बहनों के इकलौते भाई थे.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा: सेना का बुलेट प्रूफ वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत, 11 घायल

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद; पैतृक गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

यह भी पढ़ें : हापुड़ का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद; शोक में डूबा गांव, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल