ETV Bharat / state

चंडीगढ़ शिमला NH-5 पर पलटा सिलेंडर से भरा ट्रक, ड्राइवर की हालत गंभीर

सोलन जिले में चंडीगढ़ शिमला NH-5 पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल.

Solan Truck Accident
सोलन में एक्सीडेंट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 3:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोलन: नए साल में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिले में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. रविवार (11 जनवरी) को चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे- 5 पर सोलन के धर्मपुर के नजदीक एक सड़क हादसा देखने को मिला है. जहां पर सिलेंडर से भरा एक ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया. हादसे में ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

सोलन में भीषण सड़क हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक नम्बर HP 32 B 1112 ट्रक सिलेंडर लोड करके सोलन की ओर आ रहा था, जैसे ही यह धर्मपुर के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस दौरान NH पर ट्रक में रखे सारे सिलेंडर बिखर गए, जिसे लोगों ने सड़क से उठाकर सड़क के किनारे पर रख दिया. वहीं, ट्रक चालक को मौके से इलाज के लिए भेज दिया गया है. हादसे के कारण इस मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा, लेकिन अब यातायात पूरी तरह से बहाल हो चुका है.

Solan Truck Accident
सिलेंडर से भरा ट्रक पलटने से चालक की हालत गंभीर (ETV Bharat)

चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा

वहीं, एसपी सोलन गौरव सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, "धर्मपुर में सड़क पर एक सिलेंडर की गाड़ी पलटने का मामला सामने आया है. इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हुआ है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि घटना किन कारणों से पेश आई है. शीतलहर के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, ऐसे में वाहन चालक वाहन सुबह-शाम के वक्त वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें."

ये भी पढ़ें: रूसी ऑयल टैंकर में फंसा हिमाचल का युवक, अमेरिका ने जहाज पर किया था कब्जा

ये भी पढ़ें: '100 दिन नहीं, अब 125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी, 90:10 फंडिंग से राज्य को होगा फायदा'