ETV Bharat / state

नालागढ़ ब्लास्ट मामला: बद्दी पुलिस ने Explosive Substances Act के तहत मामला किया दर्ज, NIA की भी ली जा रही मदद

नालागढ़ ब्लास्ट मामले में बद्दी पुलिस ने NIA और पंजाब पुलिस से सम्पर्क साधा है.

Baddi Police Action in Nalagarh Blast
नालागढ़ ब्लास्ट मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 12:39 PM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 3:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बीबीएन क्षेत्र में नए साल के मौके पर पुलिस थाना नालागढ़ के नजदीक विस्फोट की घटना पेश आई थी, जिसको लेकर बद्दी नालागढ़ पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने SFSL की टीम को मौके पर बुलाया था, जिन्होंने मौके से सैंपल भी लिए हैं. पुलिस की टीम CCTV फुटेज भी खंगाल रही है. इस संबंध में बद्दी पुलिस ने पंजाब पुलिस और NIA की टीमों से भी संपर्क साधा है.

Explosive Substances Act के तहत मामला दर्ज

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया है कि, "मामले में पुलिस थाना नालागढ़ में धारा 324(4), 125 BNS और Explosive Substances Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मामले की हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है."

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, नए साल की पहली तारीख को ही सुबह लगभग 9:40 बजे पुलिस थाना नालागढ़ के स्टोर रूम के पीछे एक विस्फोट की घटना घटित हुई थी. धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और क्षेत्र को तत्काल सील कर दिया. इस विस्फोट के कारण स्टोर रूम के शीशे क्षतिग्रस्त थे. इसके अलावा, घटनास्थल के पास स्थित भवन की खिड़कियों के शीशों को भी नुकसान हुआ था.

Baddi Police Action in Nalagarh Blast
नालागढ़ ब्लास्ट मामले में जांच में जुटी बद्दी पुलिस (ETV Bharat)

NIA और पंजाब पुलिस से सम्पर्क में बद्दी पुलिस

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि न हुई थी. वहीं, घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था, जिनके द्वारा आवश्यक सैंपल एकत्रित किए गए. वहीं, दूसरी तरफ नालागढ़ ब्लास्ट को लेकर बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पंजाब संप्रभुता गठबंधन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस धमाके की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, पुलिस अभी मामले की गहनता से जांच में जुटी है. इस संबंध में पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है.

Baddi Police Action in Nalagarh Blast
NIA और पंजाब पुलिस से सम्पर्क में बद्दी पुलिस (ETV Bharat)

एसपी विनोद धीमान ने इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने कहा कि, "धमाके को लेकर बद्दी पुलिस को किसी भी तरह का ईमेल या फिर थ्रेटनिंग मैसेज नहीं पहुंचा है. ऐसे में सत्यता की जांच किए बिना कुछ नहीं कहा जा सकता है."

ये भी पढ़ें: नए साल पर हिमाचल में धमाका, बिल्डिंग और आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर

ये भी पढ़ें: हिमाचल में बीपीएल पर कैंची चला रही सुक्खू सरकार, गरीबों को सूची से बाहर करने की बड़ी साजिश: डॉ. राजीव बिंदल

Last Updated : January 3, 2026 at 3:08 PM IST