मानवता शर्मसार! सौतेले पिता ने की ढाई वर्ष के बेटे की बेरहमी से हत्या, होली से पहले पसरा मातम
हिमाचल के सोलन में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : March 3, 2026 at 3:35 PM IST
सोलन: एक ओर होली को लेकर देश भर में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, दूसरी ओर हिमाचल के सोलन जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जिला के सलोगड़ा में एक नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा अपने ढाई वर्ष के सौतेले बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. बच्चे की मां के अनुसार उसके पुत्र प्रवीण की मृत्यु खेलते समय गिरने के कारण हो गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
सोलन में मानवता शर्मसार
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने संदेह जताया और बताया कि बच्चों की मृत्यु गिरने के चलते नहीं बल्कि गला और छाती दबाने की वजह से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आगामी जांच की और मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया. मौके पर सरोज चौहान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित मिले. वहीं, एक नेपाली मूल की महिला अन्य व्यक्तियों के साथ मौजूद मिली, जिसने पूछताछ पर अपना नाम तारा देवी (उम्र 24 वर्ष) पत्नी राजेंद्र, वर्तमान में सलोगड़ा और मूल निवासी नेपाल बताया. उसके साथ उसका वर्तमान पति राज थापा भी उपस्थित था,. मौके पर तारा देवी के पुत्र प्रवीण (उम्र लगभग 2.5 वर्ष) का शव पाया गया. पूछताछ करने पर महिला ने बताया गया कि किराए के क्वार्टर के आंगन में गिरने से बच्चे की मृत्यु हो गई थी.
मृतक बालक की माता तारा देवी के अनुसार, 28 फरवरी को शाम लगभग 5 बजे प्रवीण क्वार्टर के आंगन में खेलते समय गिर गया था. उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल (RH) सोलन ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को फिर से सलोगड़ा लाया गया. इसके बाद 1 मार्च को सुबह जब मृत बच्चे के शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने इसे देखा और पंचायत प्रधान को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.
पूर्व पति ने दर्ज कराई शिकायत
मामले में तारा देवी के पूर्व पति राजेंद्र महत ने 2 मार्च को थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई. उसने बताया कि लगभग 4 वर्ष पहले उसका विवाह तारा देवी से हुआ था, जिनसे उसे एक पुत्र प्रवीण हुआ. 2025 में उसकी पत्नी तारा देवी पुत्र को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई थी. इसी साल फरवरी में राजेंद्र अपनी पत्नी तारा देवी और पुत्र प्रवीण को सलोगड़ा से कोटखाई अपने साथ ले गया था, लेकिन वहां से भी तारा देवी उसे बिना बताए फिर राज थापा के साथ रहने के लिए सलोगड़ा लौट आई. पत्नी के जाने के बाद वह काम की तलाश में किन्नौर चला गया था, जबिक तारा देवी दूसरे पति राज थापा के साथ रह रही थी.
पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया गया कि मृत्यु सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है. इस आधार पर शिकायतकर्ता राजेंद्र को संदेह हुआ कि उसके पुत्र प्रवीण की हत्या राज थापा द्वारा गला एवं छाती दबाकर रंजिशवश की गई है. ऐसे में रांज्देर की शिकायत पर थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने मृतक बालक के शव को कब्जे पुलिस में लिया और SFSL जुन्गा की टीम द्वारा मैके का निरीक्षण कियाी गया. वहां पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों द्वारा उसे IGMC शिमला रेफर किया गया. जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सौतेला पिता
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि, आरोपी राज थापा मृतक बालक का सौतेला पिता था. लगभग 10-12 दिन पूर्व राजेंद्र महत, तारा देवी और राज थापा के बीच बालक प्रवीण के पालन-पोषण एवं कस्टडी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद राजेंद्र महत किन्नौर चला गया था. फिलहाल आरोपी सौतेला पुलिस की गिरफ्त में है और आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है.
जांच में जुटी पुलिस
एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि, सरोज चौहान, प्रधान, ग्राम पंचायत सलोगड़ा ने थाना सदर सोलन में सूचना दी कि बालुघाटी, सलोगड़ा में लगभग ढाई वर्ष के नेपाली मूल के एक बच्चे की गिरने से मृत्यु हो गई है. सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम घटनास्थल पर हालात की तस्दीक के लिए पहुंची. आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बद्दी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
ये भी पढ़ें: बद्दी स्पा सेंटर्स में चल रहा था देह व्यापार, 17 युवतियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

