ETV Bharat / state

बद्दी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

सोलन पुलिस ने फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

बद्दी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
बद्दी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 5:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में 28 फरवरी शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी. पुलिस अनुसार बलविंदर उर्फ बल्लू, निवासी मखनूमाजरा, अपने कुछ साथियों के साथ मखनूमाजरा मुख्य सड़क पर मौजूद था. इसी दौरान एक कार में सवार अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और अचानक उस पर गोलियां चला दी.

इस हमले में बलविंदर उर्फ बल्लू को गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल अवस्था में उसे तुरंत सीएचसी बद्दी पहुंचाया गया था. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, फिलहाल घायल युवक पीजीआई में उपचाराधीन है. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे.

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा पांच विशेष टीमें गठित की गई, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी. इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही थी. ताकि हमलावरों तक जल्द पहुंचा जा सके.

पुलिस जांच में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मखनूमाजरा फायरिंग मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र संत राम निवासी मखनूमाजरा बद्दी और डेविड ठाकुर पुत्र धर्मपाल निवासी मखनूमाजरा के रूप में हुई है.

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया, 'फायरिंग मामले में पुलिस जांच में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों की इस वारदात में संलिप्तता सामने आई है. मामले में शामिल अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी'.

ये भी पढ़ें: पंजाब के श्रद्धालु की बाइक ट्रक से टकराई, मौके पर मौत, साथियों ने की तोड़फोड़