ETV Bharat / state

इरफान अंसारी के आवास पर शगुन सोहराय मिलन समारोह का आयोजन, आदिवासी समुदाय के साथ खूब झूमे मंत्री

जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर सोहराय मिलन समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें आदिवासी समाज के कई लोग शामिल हुए.

Minister Irfan Ansari in Jamtara
सोहराय मिलन समारोह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 8, 2026 at 5:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: आदिवासी समुदाय के सबसे बड़े त्योहार सोहराय के मौके पर जामताड़ा के विधायक और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर शगुन सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, नृत्य किया और जश्न मनाया. मंत्री इरफान अंसारी भी इस जश्न में शामिल हुए और आदिवासी समुदाय के साथ खूब झूमे.

सोहराय मिलन समारोह में आदिवासी पुरुषों और महिलाओं ने ढोल और दूसरे वाद्य यंत्रों की धुन पर पारंपरिक नृत्य किया. मंत्री इरफान अंसारी भी सोहराय त्योहार मनाने में आदिवासी समुदाय के साथ शामिल हुए और उनके साथ झूमे.

इरफान अंसारी के आवास पर शगुन सोहराय मिलन समारोह का आयोजन (Etv Bharat)

मंत्री इरफान अंसारी ने सोहराय नृत्य करने वाले सभी कलाकारों और आदिवासी पुरुषों और महिलाओं को सम्मानित किया. उन्होंने उन्हें वाद्य यंत्र, कपड़े और कंबल भी बांटे. मंत्री इरफान अंसारी के अलावा, उनके पिता, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे और सोहराय त्योहार कार्यक्रम में शामिल हुए.

इस मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने सोहराय को आदिवासियों का सबसे बड़ा त्योहार बताया और सोहराय के मौके पर आदिवासी समुदाय को शुभकामनाएं दीं, साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा.

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने सभी आदिवासी भाइयों और बहनों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी राज्य में आदिवासियों के बीच फूट डालना चाहती है. एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहती. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाकर किसी गैर-आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है.

यह भी पढ़ें:

मंत्री इरफान अंसारी ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की घोषणा की, अनाज काटे जाने के मामले में दिए गए बयान पर लिया यू-टर्न

जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी ने पीडीएस डीलरों को बांटी 4G पॉस मशीन, कहा- अहम सौगात

बराकर नदी पर बनने वाले पुल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास, घट जाएगी धनबाद और जामताड़ा की दूरी