ETV Bharat / state

सोहागपुर में युवक-युवती की संदिग्ध हालत में मौत, छत के बाथरूम में दोनों को लगी गोली

जिले के भटगांव में युवक-युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या फिर आत्महत्या वजह पता लगाने में जुटी पुलिस.

SOHAGPUR MAN WOMAN SHOT DEAD
सोहागपुर में युवक-युवती की संदिग्ध हालत में मौत (IANS)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 3:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट : देवेंद्र वैश

नर्मदापुरम : सोहागपुर के ग्राम भटगांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक घर में युवक और युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. दोनों को गोली लगी थी और दोनों के शव घर के अंदर पड़े थे. मृतकों की पहचान अरुण पुरवइया निवासी गोरा गांव और रिंकी पुरवइया निवासी भटगांव के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी उषा मरावी, शोभापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चौहान ने मौका-मुआयना किया है. सोहागपुर पुलिस के मुताबिक, शव रिंकी के घर की छत पर बने बाथरूम में मिले हैं. दोनों शवों को सबसे पहले रिंकी के पिता सुरेश पुरवइया ने देखा था. उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे रिंकी को छत पर देखा था. सुबह 7 बजे जागने पर दोबारा छत पर पहुंचे तो दोनों के शव मिले. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक-युवती ने आत्महत्या की है, या ये हत्या का मामला है.

आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस (Etv Bharat)

गोली लगने के तरीके से होगा खुलासा

एफएसएल एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तरह के मामलों में गोली लगने के तरीके से पता लगाया जा सकता है कि ये हत्या है या आत्महत्या. गोली कितने करीब से और किस एंगल से लगी है, किस बंदूक से चलाई गई है, इन तमाम तथ्यों पर जांच कर पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी.

Sohagpur Man Woman Shot Dead
घटना की असली वजह जानने में जुटी सोहागपुर पुलिस (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

मौके से गन बरामद, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साइ कृष्णा थोटा ने जानकारी देते हुए बताया, '' आज सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम भटगांव है, जहां पर सुबह एक महिला और एक पुरुष के शव मिले थे. दोनों ही शवों के ऊपर बंदूक से गोली चलने के निशान हैं, जो फायरिंग वेपन है वह भी मौके पर मिला है जिसे जब्त कर लिया है. मामले की जांच जारी है घटना किन कारणों से कर्म से हुई है उसका पता लगाया जा रहा है.