ETV Bharat / state

SOG एडीजीपी ने कहा- भविष्य में पेपर लीक नहीं हो, इसके लिए नया सिस्टम किया डेवलप

एसओजी एडीजीपी विशाल बंसल ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चूरू पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों और अभियान की सराहना की.

विशाल बंसल, एडीजीपी एसओजी
विशाल बंसल, एडीजीपी एसओजी (ETV Bharat Churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 4, 2026 at 11:20 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू : एसओजी एडीजीपी विशाल बंसल चूरू दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया और चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम से जिले की कानून व्यवस्था और क्राइम पैटर्न पर चर्चा की. इस दौरान एडीजीपी बंसल ने कहा निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यही है कि यहां जो कमियां हैं, उन्हें सुधारा जाए और जो बेहतर नवाचार किए जा रहे हैं, उन्हें प्रदेश स्तर पर लागू किया जाए. इस दौरान एसओजी एडीजीपी ने भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों और गैंगस्टर्स और उनसे जुड़े लोगों पर आगामी दिनों में और भी सख्ती बरतने के संकेत दिए.

पेपर लीक न हो इसके लिए नए सिस्टम किए डेवलप : एसओजी एडीजीपी विशाल बंसल ने कहा कि हाल की पेपर लीक की घटनाओं से सबक लेते हुए भविष्य में पेपर लीक न हो, इसके लिए एसओजी ने प्रदेश में नए सिस्टम डेवलप किए हैं. इसमें किस तरह पेपर कंडक्ट करना चाहिए? कैसे पेपर ट्रांसफर होना चाहिए? किस तरह पेपर स्टोरेज होना चाहिए? इस पर हम काम कर रहे हैं.

एसओजी एडीजीपी विशाल बंसल (वीडियो ईटीवी भारत चूरू)

पढे़ं. कोर्ट से बड़ी खबरें: हाईकोर्ट ने कहा भाषा नहीं आने पर नार्को टेस्ट से मना नहीं कर सकते, पेपर लीक मामले में आरोपी को जमानत नहीं

यूनिक उर्फ पंकज भांभू पर बोले एडीजीपी : एसआई भर्ती परीक्षा 2021, जेईएन भर्ती परीक्षा 2021 सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर 500 से अधिक लोगों की पेपर लीक और फर्जीवाड़े से सरकारी नौकरी लगवा चुके यूनिक उर्फ पंकज भांभू की गिरफ्तारी पर भी एसओजी एडीजीपी ने कहा भांभू हमारी रडार पर है. वांटेड लिस्ट में है, जिस पर एसओजी ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है. वह भी जल्द एसओजी की गिरफ्त में होगा.

एसओजी एडीजीपी विशाल बंसल पहुंचे चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय
एसओजी एडीजीपी विशाल बंसल पहुंचे चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ETV Bharat Churu)

साइबर अपराध पर, चूरू पुलिस की सराहना : एसओजी एडीजीपी विशाल बंसल ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चूरू पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों और अभियान की सराहना की. उन्होंने कहा कि चूरू पुलिस की ओर से एनडीपीएस गैंग्स के खिलाफ भी बेहतर कारवाई कर आमजन के बीच बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया गया. एसओजी एडीजीपी विशाल बंसल के चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एसपी चूरू और एएसपी सुनील बंसल ने एडीजीपी का स्वागत सत्कार किया.