Jodhpur Influencer : ट्रोलिंग से परेशान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने जान देने की कोशिश की, ICU में भर्ती
पति का आरोप- समाज का एक और इन्फ्लुएंसर अनीता को कर रहा था ट्रोल.

Published : June 3, 2026 at 8:22 PM IST
जोधपुर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई ने बुधवार को अपने घर पर खुदकुशी करने की कोशिश की. उसे गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि फिलहाल अनिता की हालत खतरे से बाहर है. हालत स्थिर बनी हुई है. अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई के पति दिनेश बिश्नोई ने बताया कि वह घर से बाहर था, तब फोन से सूचना मिली कि अनीता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अन्य इनफ्लुएंसर मालाराम पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि वह कुछ करने जा रही है. इस पर वह घर रवाना हुआ तो बेटे का फोन आया और उसने मम्मी की सूचना दी. हम अनीता को एमडीएम हॉस्पिटल ले आएं, जहां आईसीयू में भर्ती हैं. पता चला है कि एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अनीता को लगातार ट्रोल किया जा रहा था. ट्रोलिंग और विवाद के बीच अनिता ने जान देने की कोशिश की.
इन्फ्लुएंसर पर ट्रोल एवं टारगेट का आरोप: पति दिनेश ने बताया कि समाज का एक और इन्फ्लुएंसर है मालाराम. वह लगातार अनीता को ट्रोल कर रहा है. वह दूसरे वीडियो क्रिएटर को भी अनीता के खिलाफ भड़काकर उसे टारगेट करा रहा था. इसके अलावा मेरे परिवार के सदस्य भी हमें धमका रहे हैं. इनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दूंगा.

लाइव आकर बोली अब नहीं रहूंगी: अनीता बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आई और कहने लगी कि जो लोग मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, उनको बोल रही हूं कि मरना आसान नहीं होता है, लेकिन मुझे बदनाम कर कुछ हासिल नहीं होगा. बात करनी है तो मेरे सामने आकर बात करो. नहीं जो कुछ करना होगा, वो पुलिस करेगी. अनीता ने लिखा कि आज के बाद आपकी बहन नहीं दिखेगी. उसकी पोस्ट पर लोगों ने उसे गलत नहीं करने से रोका.
पढ़ें: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने बेटे के साथ की खुदकुशी

