ETV Bharat / state

अटल टनल और मनाली में बर्फबारी, सैलानियों ने लिया स्नोफॉल का मजा, लाहौल में भी बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मानाली में सैलानियों ने बर्फबारी का उठाया आनंद.

अटल टनल और मनाली में बर्फबारी
अटल टनल और मनाली में बर्फबारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 9:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर जारी है. जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर शाम के समय बर्फबारी हुई तो वहीं, अटल टनल में भी सैलानियों ने बर्फबारी का मजा लिया. अटल टनल पर बर्फबारी होता देखकर पुलिस ने भी सैलानियों को वापस मनाली की और भेजना शुरू किया. ऐसे में सैलानियों ने भी आसमान से गिरती हुई बर्फ के बीच खूब मजा किया.

वहीं, बर्फबारी के चलते मनाली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है. इसके अलावा जिला लाहौल स्पीति पुलिस ने भी शिंकुला दर्रे का निरीक्षण किया और आगामी दिनों में अब यहां पर सैलानियों को जाने का भी मौका दिया जाएगा.

लाहौल स्पीति पुलिस टीम ने शुक्रवार को शिंकुला टॉप तक सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शिंकुला टॉप के पास कई स्थानों पर भारी बर्फ जमाव (आइसिंग) और फिसलन पाई गई है. वर्तमान परिस्थितियों में यह मार्ग सामान्य 2×4 वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है.

लाहौल स्पीति पुलिस ने जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिंकुला पास की ओर 2×4 वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक पूर्णत प्रतिबंधित कर दिए हैं. केवल 4×4 वाहनों जिनमें स्नो चेन लगी हो और अनुभवी चालक को ही जाने की अनुमति होगी.

वही, लाहौल स्पीति पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया, 'यात्रियों को सुबह जल्दी और शाम देर से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. क्योंकि इस समय ब्लैक आइस बनने का खतरा रहता है. यात्रा के दौरान पर्याप्त ईंधन, टो-रोप, आवश्यक उपकरण, गर्म कपड़े एवं जरूरी सामान साथ रखें. साथ ही लाहौल स्पीति पुलिस द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें'.

ये भी पढ़ें: शिमला जिले के रामपुर में खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल